पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को बर्बाद करने में जितना आतंकी आकाओं का हाथ रहा है, उतना ही यहां के भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों का भी, जिन्होंने भोली-भाली आवाम को ठगने और मुल्क की आर्थिक जड़े खोदने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यहां 10 भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट है। अंग्रेजी साइट एबीसी न्यूज.कॉम पर ये लिस्ट साल 2015 में प्रकाशित हुई थी। लिस्ट में शामिल नेताओं को देखकर और इनके काले कारनामों को जानकर आप दातों तले उंगलियां दबा लेंगे।
पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया
10. राना सनाउल्लाह खान
राना सनाउल्लाह खान का सियासी सफर तब शुरू हुआ जब पहली दफा साल 1990 में पीपीपी की तरफ से पंजाब प्रांत से चुनकर आए। सनाउल्लाह पाक सरकार में मंत्री भी बनाए गए। बाद में सनाउल्लाह ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की तरफ से पाक संसद में विपक्ष के उप नेता की भूमिका निभाई। सनाउल्लाह खान पर अवैध गैस और बिजली सप्लाई और जमीन हड़पने के मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। एबीसी न्यूज के मुताबिक सनाउल्लाह के खिलाफ कार्रवाई तो दूर, अब तक ठोस जांच तक नहीं हुई है।
पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया
9. मुशाहिद उल्लाह खान
मुशाहिद उल्लाह खान पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की तरफ से पंजाब प्रांत से सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक मुशाहिद और आला अधिकारियों के बीच सांठगांठ रही है और इसके जरिए उन पर सरकारी योजनाओं के पैसे हजम करने का आरोप लगता रहा है। ये भी कहा जाता है कि मुल्क के वजीर-ए-आजम नवाज शरीफ के साथ करीबी के चलते उन पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज नहीं हो सका है।
पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया
8. हनीफ अब्बासी
हनीफ अब्बासी पाकिस्तान के बड़े कारोबारी और नेता है। हनीफ का ताल्लुक पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) से है और दवाओं का कारोबार करते हैं। मुल्क की एंटी नारकोटिक्स फोर्स ने हनीफ और इनकी सहयोगी कंपनियों को 5 कुंतल इफेड्रिन (दवाओं में प्रयुक्त होने वाली एक प्रकार की सामग्री) के दुरुपयोग का दोषी पाया। पंजाब सरकार की ओर से गरीबों के लिए चलाई गई सस्ती रोटी स्कीम का चेयरमैन रहते हुए हनीफ पर कई बार घोटाले के आरोप लगे। उन पर भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पाकिस्तान के 10 सबसे भ्रष्ट नेता, मुल्क को बर्बाद कर दिया
7. राजा परवेज अशरफ
परवेज अशरफ पाकिस्तान के बड़े कारोबारी, कृषिविज्ञानी और नेता हैं। एक दफा मुल्क के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। लेकिन भ्रष्टाचार के बदनुमा छीटों से ये भी बेदाग नहीं हैं। परवेज अशरफ पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सक्रिय नेता कहे जाते है। एक बार सुप्रीम कोर्ट परवेज को भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर गिरफ्तारी का आदेश भी दे चुकी है। पाकिस्तान में बिजली संयंत्रों के जरिए धन उगाही करने और रिश्वतखोरी में परवेज अशरफ का नाम आ चुका है लेकिन आज तक परवेज भी सरकारी शिकंजे से बचते रहे हैं।