{"_id":"587620304f1c1bab78ba8559","slug":"isis-fighters-killed-a-man-for-being-a-gay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गे' होने पर ISIS ने दी मौत की सजा, आंखों पर पट्टी बांधकर बिल्डिंग से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'गे' होने पर ISIS ने दी मौत की सजा, आंखों पर पट्टी बांधकर बिल्डिंग से फेंका
Wed, 11 Jan 2017 07:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Jan 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है। इस बार उसने लोगों में अपना आतंक बनाए रखने के लिए एक कैदी को बिल्डिंग से नीचे फेंककर मौत के घाट उतार दिया। ये घटना आईएसआईएस का गढ़ माने जाने वाले ईराक के मौसुल की बताई जा रही है।
2 of 5
- फोटो : daily mail
आईएसआईएस समलैंगिगता को एक बड़ा गुनाह मानता है और उसके मुताबिक ये कैदी गे था। इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया गया। डेली मेल की खबर के अनुसार जिहादियों ने शख्स की आंखों पर पट्टी बांधी और उसका गुनाह लोगों के सामने चीखकर बयां किया।
3 of 5
इसके बाद वे उसे एक ऊंची बिल्डिंग पर ले गए और वहां से नीचे फेंक दिया गया। एक जिहादी ने शख्स को सजा देने से पहले उसके गुनाह को लोगों के सामने चीखकर बताया और लोगों को ऐसी गलती न करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : daily mail
उसने कहा कि ये एक गे है और आईएसआईएस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करता। बता दें कि आईएसआईएस ने पहले भी इस गलती की सजा दी है, जिसमें कैदियों को बीच में खड़ा कर दिया गया और लोगों से पत्थरों बरसात करवाई गई। ज्यादातर मामलों में कैदी को लोगों के बीच घुटनों पर बैठा दिया जाता है, जहां जिहादी उसकी गलती की घोषणा करता है और फिर उसे मौत के घाट उतार देता है।
विज्ञापन
5 of 5
इससे पहले भी आईएसआईएस ने सीरिया के प्रांत अलेप्पो में तुर्की के दौ सैनिकों को जिंदा जलाया था। इसका पूरा वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो में साफ देखा गया कि सैनिकों को घुटने के बल चलने पर मजबूर किया गया और फिर उनके पीछे रस्सी बांधकर आग लगाकर जिंदा जला दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।