फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम चिल्ला रही थी 'दोबारा ऐसा नहीं करूंगी', पर दरिंदा बाप खींचता रहा बाल

Wed, 21 Sep 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
inverstigation against a father in United states after beaten his daughter 
- फोटो : mirror

अमेरिका के वॉल मार्ट स्टोर में एक मासूम चिल्ला रही थी, प्लीज नहीं, मैं दोबारा ऐसा नहीं करुंगी, प्लीज नहीं। मिरर की खबर के अनुसार मासूम इसलिए चिल्ला रही थी क्योंकि उसका पिता ही उसके बालों को खींच कर उसे प्रताड़ित कर रहा था। घटना की खींची गई तस्वीरों में साफ देखा जा रहा है कि पिता ने बच्ची के बालों को ट्राली के साथ पकड़ा हुआ है और वह चींख रही है कि ऐसा दोबारा नहीं करेगी।

बच्ची की चिल्लाने की आवाज जब वहां मौजूद एक जोड़े ने सुनी तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में खबर दे दी। एरिक और रॉबर्ट बर्च नाम के जोड़े ने देखा कि एक पिता बच्ची के बालों को बुरी तरह पकड़ा हुआ था और वह बर्बर तरीके से उसके बालों को खींचते हुए आगे बढ़ रहा था।

मासूम चिल्ला रही थी 'दोबारा ऐसा नहीं करूंगी', पर दरिंदा बाप खींचता रहा बाल

inverstigation against a father in United states after beaten his daughter 
- फोटो : mirror

एरिक ने भले ही घटना की तस्वीरें ले ली, लेकिन उसने क्रूर व्यवहार कर रहे शख्स को ऐसा करने से मना किया। उन्होंने दर्द से बिलखती, रोती हुई बच्ची के लिए कहा कि ऐसा न करो लेकिन, जो जवाब पिता से मिला वह चौंकाने वाला था।

आरोपी ने कहा कि ये हमारा मामला है, तुम लोग अपने काम से काम रखो।

मासूम चिल्ला रही थी 'दोबारा ऐसा नहीं करूंगी', पर दरिंदा बाप खींचता रहा बाल

inverstigation against a father in United states after beaten his daughter 
Child - फोटो : mirror

बच्ची के साथ हुए दुर्व्यवहार की तस्वीरें जब एरीक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो उसे 1 लाख से ज्यादा बार शेयर किया गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ हमदर्दी दिखाई जा रही है, वहीं आरोपी पिता का कड़ा विरोध किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग खासे नाराज है कि एक पिता अपने बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम चिल्ला रही थी 'दोबारा ऐसा नहीं करूंगी', पर दरिंदा बाप खींचता रहा बाल

inverstigation against a father in United states after beaten his daughter 
- फोटो : mirror

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया, पर वह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। उसने बोला कि वह मेरी बच्ची है और वह एक व्यस्त जगह पर सही से नहीं पेश आ रही थी। इसलिए वह उसे अनुशासन में रहने के लिए सबक सिखा रहा था।

विज्ञापन

मासूम चिल्ला रही थी 'दोबारा ऐसा नहीं करूंगी', पर दरिंदा बाप खींचता रहा बाल

inverstigation against a father in United states after beaten his daughter 
Child - फोटो : mirror

बच्ची का बचाव करने वाली महिला एरीक ने कहा कि इस घटना की तस्वीर लेने पर मेरा विरोध किया जा रही है कि मैंने ऐसी तस्वीरें क्यों ली? लेकिन, ये कौन सा तरीका है कि एक मासूम के बालों को खींच कर रहन-सहन का ढंग सिखाया जा रहा था। बताते चलें कि आरोपी पिता के खिलाफ बाल शोषण क्राइम के तहत जांच चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed