फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए 10 ऐसे दर्दनाक हादसे, जब जब जानलेवा बनी सेल्फी

Wed, 18 Jan 2017 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
10 dangerous selfies in which people died very badly 
selfie
दिल्ली में ट्यूशन से घर लौट रहे बच्चों की मौत की वजह बना सेल्फी का नशा। सबसे अलग सेल्फी लेने के चक्कर में लोग अपनी जिंदगी को खतरे में डालने से जरा भी नहीं हिचकते। हालांकि बच्चों की मौत ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी की सेल्फी लेने के चक्कर में जान गई हो। किसी की नदी में डूबने से तो किसी की बिल्डिंग से गिरने से मौत हुई। कहीं किसी का जोरदार एक्सीडेंट हुआ तो किसी हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से हमेशा के लिए मौत की नींद में सो गया।


आईए आपको बताते हैं दुनिया की ऐसी 10 खतरनाक सेल्फी के बारे में जहां खतरों पर खेल कर कैमरे में पल कैद करने वालों ने गंवाई जान।
10 dangerous selfies in which people died very badly 
पहला मामला रोमानियन की एक नाबालिग का है जिसकी मौत करंट से दौड़ती हुई तार को छूने से हुई थी। घटना मई 2015 में हुई जब एन्ना उर्सू अपनी दोस्त के साथ स्टेशन पर सबसे अलग सेल्फी लेने के लिए पहुंच गई। इस दौरान वह ट्रेन पर चढ़ गई और अपनी टांगों को हवा में रखकर सेल्फी लेने लगी। लेकिन अचानक करंट से दौड़ती हुई तार पर एन्ना की टांग छू गई और चंद मिनटों में उसकी मौत हो गई।
10 dangerous selfies in which people died very badly 
साल 2014 में पोलेंड की एक नर्सिंग छात्रा ने सेल्फी लेने के लिए एक पुल को चुना। लेकिन इस पुल पर वह गलत तरीके से लटकने लगी, जिसकी वजह से वह 15 फीट नीचे जाकर गिर पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 dangerous selfies in which people died very badly 
बंदूकों से साथ खेलना खतरनाक होता है, लेकिन इनके साथ सेल्फी लेना आपकों खत्म कर सकता है। साल 2014 में मेक्सिको में एक शख्स की ऐसे ही मौत हुई, जब वो बंदूक को हाथ में लेकर सेल्फी ले रहा था। इस शख्स की पहचान ऑस्कर ऑटेरो अगॉलियर के रूप में हुई थी। ये शख्स अपनी अलग सेल्फी अंदाज के लिए भी जाना जाता था। घटना के दौरान ऑस्कर से बंदूक चल गई और उसकी हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
10 dangerous selfies in which people died very badly 
जून साल 2014 में एक महीने बाद दुल्हन बनने जा रही एक लड़की की सेल्फी लेने के चक्कर में जान गई थी। लड़की अपनी दोस्त के साथ बेचुलर पार्टी के लिए जा रही थी। इस दौरान वह ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठी हुई थी। लेकिन जैसे ही दोनों ने सेल्फी लेनी चाही तो वह आती हुई सामने आती हुई कार से टकरा गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed