फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इन बड़े चेहरों के सामने थी कड़ी चुनौती, ये रहा फैसला

Sun, 12 Mar 2017 07:55 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Sun, 12 Mar 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
winning and loosing results of top candidates in up election 2017

उत्तर प्रदेश के चुनावी महासंग्राम का परिणाम आ चुका है। यूपी के इन चर्चित चेहरों के सामने बड़ी राजनीतिक चुनौती थी जिसका फैसला हो चुका है। जानिए किसने मारी बाजी और किसकी हुई करारी हार।

शिवपाल यादव
यूपी विधानसभा में सपा कुनबे की रार के बाद शिवपाल यादव के पास कुछ बचा था तो खुद की व्यक्तिगत राजनीतिक करियर की साख को बचाना। शिवपाल सिंह जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर पांचवी बार चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए एकबार फिर जीत हासिल की है।

यूपी के इन बड़े चेहरों के सामने थी कड़ी चुनौती, ये रहा फैसला

winning and loosing results of top candidates in up election 2017
- फोटो : amarujala
रीता बहुगुणा जोशी

कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का दामन थामने वाली दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में थीं। वो इस सीट पर वर्तमान विधायक भी हैं। ऐसे में इस सीट को बचाना उनकी प्रतिष्ठा की वजह बन गया था। हालांकि इस सीट का इतिहास हमेशा बीजेपी के पक्ष में ही रहा है। साल 2012 के चुनाव में तत्काली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी। ऐसे में खुद के राजनीतिक तिलिस्म को बचाना रीता बहुगुणा जोशी के लिए सबसे अहम था और उन्होंने इसे साबित करके दिखाया है। अर्पणा यादव को शिकस्त देते हुए उन्होंने जीत हासिल की है।

यूपी के इन बड़े चेहरों के सामने थी कड़ी चुनौती, ये रहा फैसला

winning and loosing results of top candidates in up election 2017
- फोटो : amarujala

अपर्णा यादव
हाईप्रोफाइल चेहरों में समाजवादी पार्टी का सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा हैं अपर्णा यादव। 26 साल की अपर्णा मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और पार्टी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में थीं। अपर्णा यादव बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं और इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के इन बड़े चेहरों के सामने थी कड़ी चुनौती, ये रहा फैसला

winning and loosing results of top candidates in up election 2017
- फोटो : amarujala

स्वाति सिंह 
स्वाति सिंह बीजेपी के पूर्व उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं। जिन्हें बसपा सुप्रीमों मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हालांकि उन्होंने अपने आप को साबित करते हुए बड़ी जीत हासिल की है।

विज्ञापन

यूपी के इन बड़े चेहरों के सामने थी कड़ी चुनौती, ये रहा फैसला

winning and loosing results of top candidates in up election 2017
- फोटो : amarujala

रानी पक्षालिका सिंह 
रानी पक्षालिका सिंह अपने पति अरिदमन सिंह की जगह बीजेपी के टिकट पर बाह सीट से चुनाव लड़ रही थीं और उन्होंने इस महासंग्राम में जीत हासिल की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed