फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरसात ने मचाई तबाही: पहाड़ों पर भूस्खलन, मैदान में बाढ़; उत्तर-पश्चिम से पूर्वोत्तर तक सात दिन बारिश का अलर्ट

Wed, 14 Aug 2024 04:31 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 14 Aug 2024 04:31 AM IST
सार

उत्तराखंड से लेकर राजस्थान और सुदूर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का कहर जारी है।  

विज्ञापन
Weather Update Heavy Rain Alert in many States Including Maharashtra Delhi Rajasthan kerala
भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तराखंड से लेकर राजस्थान और सुदूर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का कहर जारी है। रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश हुई और कई इलाके जलमग्न हो गए। पहाड़ी राज्यों में भी भारी वर्षा हो रही है और कश्मीर में बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्ग से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 213 रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद है और उत्तराखंड में भी पहाड़ टूटकर सड़कों पर गिरे हैं और यातायात बाधित हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अगले सात दिन हालात में बहुत बदलाव भी नहीं आने वाला है क्योंकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण के कई राज्यों में इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

Weather Update Heavy Rain Alert in many States Including Maharashtra Delhi Rajasthan kerala
बारिश के दौरान घूमते सैलानी । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, गुजरात क्षेत्र, पश्चिमी राजस्थान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के किनारे वाले इलाकों में भी विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हुई। राजस्थान में तो पिछले तीन दिनों से अत्यधिक वर्षा हो रही है और कम से कम 22 लोगों की जान जा चुकी है।
 

Weather Update Heavy Rain Alert in many States Including Maharashtra Delhi Rajasthan kerala
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था, जिसके चलते दौसा, करौली, बारन, बुंदी, कोटा, टोंक, धौलपुर और जयपुर जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई थी। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा दो दिन पहले बालटाल के रास्ते रोकी गई थी। मंगलवार को पहलगाम के रास्ते से भी अमरनाथ यात्रा रोकने का फैसला किया गया। प्रशासन ने अभी दो दिन के लिए यात्रा रोकी है और उसके बाद मौसम की स्थिति को देखते हुए फैसला किया जाएगा। यात्रा रोके जाने से देशभर से आए श्रद्धालुओं में निराशा है। आधार शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। हालांकि, उन्हें जल्द यात्रा शुरू होने की उम्मीद भी है। 29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 52 दिन बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। किसी दिन रिमझिम बारिश तो किसी दिन तेज बारिश भिगो रही है। भले ही बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया है लेकिन यह बारिश स्वतंत्रता दिवस समारोह में खलल डाल सकती है। दरअसल मौसम विभाग ने 14 अगस्त से 16 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। उसके बाद बारिश कुछ हल्की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Heavy Rain Alert in many States Including Maharashtra Delhi Rajasthan kerala
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

रुद्रनाथ जा रहा श्रद्धालु खाई में गिरा, गंभीर
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ ट्रैक पर एक श्रद्धालु अचानक गहरी खाई में जा गिरा। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के कर्मियों ने घायल श्रद्धालु का रेस्क्यू कर देवदर्शनी बुग्याल तक पहुंचाया। जहां से उसे हेलिकॉप्टर से देहरादून भेजा गया। घायल श्रद्धालु की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अंकित शर्मा के रूप में हुई है जो अपने दोस्त शिवम गुप्ता के साथ रुद्रनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Weather Update Heavy Rain Alert in many States Including Maharashtra Delhi Rajasthan kerala
सीआर पाटिल - फोटो : एएनआई

फ्लडवॉच इंडिया एप लॉन्च देगा देश में बाढ़ की जानकारी
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने 'फ्लडवॉच इंडिया' मोबाइल एप के संस्करण 2.0 को लॉन्च किया। इस एप के माध्यम से देश भर में बाढ़ की स्थिति की अधिक व्यापक और विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। इस एप का पहला संस्करण पिछले साल लॉन्च किया गया था, जिसमें देश के 200 निगरानी स्टेशनों से बाढ़ का पूर्वानुमान मिलता था। दूसरे संस्करण में एप का दायरा बढ़ गया है और यह देश भर के 592 बाढ़ निगरानी स्टेशनों से बाढ़ की वास्तविक जानकारी मुहैया कराता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed