फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूख रही देश की धरती, प्यासे हैं लोग, देखिए तस्वीरें

Wed, 20 Apr 2016 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
Water crises: getting drinking water becomes problem for people
पानी की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मी - फोटो : Getty

देश में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, समेत देश के 12 राज्यों के कई क्षेत्र सूखे की मार झेल रहे हैं। पानी की किल्‍लत के चलते महाराष्ट्र के लातूर में जहां हत्या तक हो गयी है और वहां धारा 144 लगाई दी गई। इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार पानी से भरी रेलगाड़ी वहां भेज रही है। लेकिन बुंदेलखंड में पानी की एक-एक बूंद के लिए जद्दोजहद हो रही है। लगातार सूखे की वजह से पहले फसलें बर्बाद हुई और अब तालाबों, कुंओं और नलकूपों ने पानी देने से भी जवाब दे दिया है। बुंदेलखंड के ज्यादातर हिस्सों में लोग पानी के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में किल्लत से निपटने के लिए वहां लोग बंदूकों के सहारे पानी की निगरानी तक कर रहे हैं। पानी की चोरी रोकने के लिए के लिए बारीघाट स्टॉप डैम में सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। देश के कुछ भागों में जारी जल संकट को देखते हैं तस्वीरों के जरिए।

सूखे का संकट

Water crises: getting drinking water becomes problem for people
पानी की आस में लंबी लाइनों में खड़ी महिलाएं

लातूर में बर्तन लिए पानी की आस में लंबी लाइनों में खड़ी महिलाएं। इस इलाके में सूखे की मार से बर्बाद हुए फसल के कारण करीब 1133 किसानों ने आत्महत्या कर ली हैं।

सूखे का संकट

Water crises: getting drinking water becomes problem for people
सूखी जमीन
महाराष्ट्र के बीड में पानी की कमी के कारण सूखी जमीन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे का संकट

Water crises: getting drinking water becomes problem for people
उमराला गांव में पानी भरती म‌हिलाएं
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से 150 किलोमीटर दूर बोटाद के उमराला गांव में पानी की किल्‍लत के कारण कूएं से पानी भरती महिलाएं।
विज्ञापन

सूखे का संकट

Water crises: getting drinking water becomes problem for people
मेढक-मेढकी की शादी
असम में पानी की कमी को दूर करने के लिए मेढक-मेढकी की शादी करवाई जा रही है ताकि बरसात हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed