फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी लहर में डूब गई मुलायम कुनबे के इन नेताओं की नैया

Wed, 15 Mar 2017 09:00 PM IST
amarujala.com- Written by : हर्षित गौतम
amarujala.com- Written by : हर्षित गौतम Updated Wed, 15 Mar 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
UP Assembly election 2017, mulayam singh yadav family result
mulayam kunba

पिछले कई महीनों के सपा के सियासी घमासान के बाद आखिकार यूपी में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। सपा के प्रत्याशी भाजपा की लहर में अपनी सीटें नहीं बचा सके। इस चुनाव में मुलायम परिवार की साख भी दांव पर लगी थी, क्योंकि परिवार के तीन चेहरे भी चुनाव मैदान में थे।



परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव, मुलायम सिंह के भतीजे अनुराग यादव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव तीनों ही यूपी के महसंग्राम में सपा की मजबूती साबित करने के लिए उतरे थे।
 
शिवपाल पार्टी के दिग्गज नेता थे तो वहीं अपर्णा और अनुराग राजनीति में सपा कुनबे के नए चेहरे थे। जानिए आखिर सपा कुनबे के रिपोर्ट कार्ड में किसको मिली जीत और किसके हिस्से आई हार।

यूपी चुनाव 2017: ये रहा सपा कुनबे का रिपोर्ट कार्ड

UP Assembly election 2017, mulayam singh yadav family result
- फोटो : amar ujala

शिवपाल सिंह
यूपी विधानसभा में सपा कुनबे की रार के बाद शिवपाल सिंह के पास कुछ बचा था तो खुद के व्यक्तिगत राजनीतिक करियर की साख को बचाना। मतगणना के वक्त शिवपाल के काफिले पर हमला भी हुआ था।

तेज होती धड़कनों के बीच अखिलेश के चाचा शिवपाल ने अपनी जसवंतनगर सीट तो बचा ली, लेकिन मतगणना के वक्त में शिवपाल के लिए वक्त मुश्किल भरा था। शुरूआती दौर में शिवपाल कुछ वक्त के लिए अपने प्रतिद्वंदी से पीछे भी हुए।

जसवंतनगर सीट से शिवपाल से पहले मुलायम सिंह चुनाव लड़ते आए थे। ऐसे में ये सीट परिवार की प्रतिष्ठा का सवाल थी। शिवपाल सिंह इस सीट से पांचवी बार चुनाव लड़ रहे थे। शिवपाल ने भाजपा के मनीष यादव को 50 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी।

यूपी चुनाव 2017: ये रहा सपा कुनबे का रिपोर्ट कार्ड

UP Assembly election 2017, mulayam singh yadav family result
अपर्णा यादव - फोटो : amar ujala

अपर्णा यादव (लखनऊ कैंट)
हाईप्रोफाइल चेहरों में समाजवादी पार्टी का सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा हैं अपर्णा यादव। 26 साल की अपर्णा मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और पार्टी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में थी।

भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी से मुलायम परिवार की इस बहू को हार का मुंह देखना पड़ा।  अपर्णा और रीता बहुगुणा जोशी की जीत का अंतर 33796 वोट रहा। अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे के तौर पर चुनावी प्रचार में लगी रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2017: ये रहा सपा कुनबे का रिपोर्ट कार्ड

UP Assembly election 2017, mulayam singh yadav family result
अनुराग यादव - फोटो : social media

अनुराग यादव
मुलायम सिंह के भतीजे अनुराग यादव सपा परिवार के 22वें सदस्य हैं जिनकी अपर्णा के बाद राजनीति में एंट्री हुई है। अनुराग को पार्टी ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इस सीट पर अनुराग का मुकाबला बीजेपी की प्रदेश महिला मोर्चे की अध्यक्ष स्वाति सिंह से था। स्वाति सिंह के हाथों अनुराग को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। स्वाति सिंह दयाशंकर सिंह की पत्नी है जिन्हें भाजपा ने मायावती के खिलाफ अपशब्द बोलने पर पार्टी ने निकाल दिया था। हालांकि दयाशंकर सिंह की भाजपा में फिर से वापसी हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed