फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉलिटिकल फैमिली ट्री: सियासत में आने वाली गांधी- नेहरू परिवार की 12वीं सदस्य हैं प्रियंका

Thu, 24 Jan 2019 02:53 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Thu, 24 Jan 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
twelfth member of nehru gandhi family priyanka gandhi nehru gandhi political family tree
Priyanka Gandhi Vadra

सादगी पसंद प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री की घोषणा बड़ी ही सादगी से हुई। उनके शुभचिंतक और समर्थक उनमें इंदिरा गांधी की छवि देख रहे हैं। यही वजह है कि नेहरू भवन में उसी कमरे में प्रियंका का दफ्तर बनाने का काम शुरू हो चुका है। वह उसी कमरे में बैठेंगी जहां इंदिरा गांधी बैठा करती थीं। प्रियंका, नेहरू-गांधी परिवार की 12वीं सदस्य हैं जिन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। 


एक नजर नेहरू गांधी परिवार के पॉलिटिकल फैमिली ट्री पर-
twelfth member of nehru gandhi family priyanka gandhi nehru gandhi political family tree
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
प्रियंका गांधी वाड्रा

भले ही 47 साल की उम्र में प्रियंका को पार्टी का महसचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। मगर इससे पहले भी वह पर्दे के पीछे से पार्टी के लिए काम करती रही हैं। अक्टूबर 1999 में रायबरेली में अरुण गांधी के खिलाफ किया गया उनका प्रचार हो या 2004 के लोकसभा चुनाव में अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार की कमान संभालना उन्होंने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है। कहा जाता है कि हाल ही में तीन राज्यों में मुख्यमंत्री के चयन में भी प्रियंका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

twelfth member of nehru gandhi family priyanka gandhi nehru gandhi political family tree
varun gandhi
वरुण गांधी

वरुण गांधी संजय और मेनका गांधी के बेटे हैं। वह 2004 में भाजपा में शामिल हुए। वर्तमान में सुल्तानपुर से भाजपा के सांसद हैं। 2009 में वह पहली बार पीलीभीत से जीतकर संसद पहुंचे थे। 2013 में पार्टी ने उन्हें 33 साल की उम्र में महासचिव बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
twelfth member of nehru gandhi family priyanka gandhi nehru gandhi political family tree
rahul gandhi
राहुल गांधी

राहुल राजीव और सोनिया गांधी के बेटे हैं। वह पहली बार 2004 में अमेठी से जीतकर सांसद बने थे। वह 37 की उम्र में 2007 कांग्रेस के महासचिव और 2013 में उपाध्यक्ष बनाए गए। 2017 में राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी की कमान सौंपी गई थी। हाल ही में कांग्रेस ने इनके नेतृत्व में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में जीत हासिल करके सत्ता में वापसी की। 
विज्ञापन
twelfth member of nehru gandhi family priyanka gandhi nehru gandhi political family tree
सोनिया गांधी - फोटो : SOCIAL MEDIA
सोनिया गांधी

1997 में नरसिम्हा राव की हार के बाद सोनिया गांधी की पार्टी में आधिकारिक एंट्री हुई। उस वक्त लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के 140 सदस्य थें। 1998 में कलकत्ता में उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया और 1999 में उन्होंने चुनाव जीता। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने शाइनिंग इंडिया कैंपेन को फीका करते हुए 2004 और 2009 में लगातार दो बार सरकार बनाई। वह 2017 तक यानी 19 साल तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed