पोप फ्रांसिस का वेटिकन में सोमवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वे लंबे समय से बीमार थे। वहीं, चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा की। उधर, आरबीआई ने 10 साल से बड़े बच्चों को खुद का बैंक खाता खोलने की अनुमति दी। पीएम मोदी ने जेडी वेंस और उनके परिवार का अपने आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेश में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उधर, भाजपा के वीडियो में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के जिक्र पर मौलाना शहाबुद्दीन ने विरोध जताया। अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की शुरुआती कमाई कमजोर रही। वहीं, आतंकी तहव्वुर राणा ने जेल से परिवार से बात करने की अनुमति के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई। उधर, अमेरिका-चीन टैरिफ युद्ध के चलते सोने की कीमत दिल्ली में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई। दूसरी ओर, टीएमसी के 10 सांसदों को धारा 144 तोड़कर चुनाव आयोग के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में कोर्ट से नोटिस मिला। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पोप फ्रांसिस का निधन, पीएम-मोदी और अमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस की मुलाकात; दिनभर की अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोप फ्रांसिस का निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; डबल निमोनिया से जूझ रहे थे
पोप फ्रांसिस अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार 21 अप्रैल, 2025 को 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उन्होंने वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर सुबह 7.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) अंतिम सांस ली। वेटिकन समाचार के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिन ईस्टर के अवसर पर लंबे समय के बाद वे लोगों के सामने आए थे। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी और उप राष्ट्रपति वेंस की बैठक, द्विपक्षीय व्यापार समझौते सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर चल रही वार्ता में महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया। इस समझौते में दोनों देशों के लोगों की भलाई पर फोकस किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
आरबीआई का बड़ा फैसला, 10 साल के बच्चे अब खुद चला सकेंगे अपना बैंक खाता; इन बातों का रखना होगा ख्याल
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को बैंकों को 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को स्वतंत्र रूप से बचत/सावधि जमा खाते खोलने और संचालित करने की अनुमति दे दी। केंद्रीय बैंक ने इस संदर्भ में नाबालिगों के जमा खाते खोलने और संचालन पर संशोधित निर्देश जारी किये हैं। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर किया जेडी-उषा का स्वागत, बच्चों को प्यार से दुलारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिका की दूसरी महिला उषा वेंस का अपने आधिकारिक निवास पर स्वागत किया है। इस दौरान जेडी वेंस और उषा वेंस के साथ उनके तीनों बच्चे भी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे थे। जिन्हें भी पीएम मोदी प्यार से दुलारते दिखे हैं। पढ़ें पूरी खबर