कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बंगलूरू की अदालत में पेश होंगे। उन पर भाजपा के नेता ने मानहानि का आरोप लगाया है। वहीं, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। उधर, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू रहेगी। वहीं, यूरोप से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे जहाज को हूती आतंकवादियों ने निशाना बनाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
मानहानि मामला: बंगलूरू की अदालत में राहुल गांधी की पेशी आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक भाजपा के मानहानि मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे। राहुल पर समाचार पत्रों में मानहानिकारक विज्ञापन जारी करने का आरोप है। पिछले साल विस चुनावों से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
मंगलवार को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
- फोटो : iStock
मानसून में आ रही तेजी; अगले पांच दिन उत्तर भारत में कुछ जगहों पर लू
लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में तपते पूरे उत्तर भारत को अब जल्द ही राहत मिलने लगेगी। 25 जून तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार मानसून तय समय से चल रहा है। फिलहाल, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत को तर करते हुए मानसूनी बारिश महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से को छू रही है। अगले सप्ताह तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात में भी मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
शपथ ग्रहण: शेख हसीना आज शाम पहुंचेंगी दिल्ली, पीएम मोदी से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीव, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेता शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके लिए बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शुक्रवार यानी आज शाम को नई दिल्ली पहुंच जाएंगी। उनके 10 जून तक भारत में रुकने की उम्मीद है। उन्होंने बृहस्पतिवार को पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की है। पढ़ें पूरी खबर
5 of 11
सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी।
- फोटो : एएनआई
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आठ जून को, लोकसभा चुनाव नतीजों की होगी समीक्षा
कांग्रेस ने आठ जून को अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है, जो कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत शीर्ष कांग्रेस नेताओं के भाग लेने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पढ़ें पूरी खबर