लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान और तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल में सरगर्मी बढ़ाएंगे। वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उधर, पंजाब की आप सरकार ने सीएम निवास के सामने की सड़क खोलने के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। इस पर आज सुनवाई होनी है। वहीं, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने दिल्ली महिला आयोग के 52 संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी की आज बंगाल में तीन जनसभाएं, दिल्ली महिला आयोग के 52 संविदाकर्मी बर्खास्त; अहम खबरें
लोकसभा चुनाव: आज बंगाल में तीन जनसभाएं संबोधित करेंगे पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार का दौर भी जारी है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक के बाद दूसरे राज्य में जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वे पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इस बाबत पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से जानकारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी रायबरेली से भर सकते हैं नामांकन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर रायबरेली से पर्चा भर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी रायबरेली सीट से नामांकन भर सकते हैं। अमेठी की सीट पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा लड़ सकते हैं। हालांकि अधिकृत फैसला अभी नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका: फलस्तीन समर्थक प्रदर्शन में 2000 गिरफ्तार, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
पुलिस ने हाल के हफ्तों में अमेरिका के कॉलेज परिसरों में फलस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन के दौरान 2000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। अमेरिका के करीब हर कोने में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शन हुए और गिरफ्तारियां हुईं। बीते चौबीस घंटों में लॉस एजिंल्स के प्रदर्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, जहां गुरुवार की सुबह अधिकारी प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर टूट पड़े। पढ़ें पूरी खबर
शीर्ष कोर्ट में पंजाब सरकार की याचिका पर आज सुनवाई
आम आदमी की आवाजाही सुगम करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के निवास के सामने की सड़क को खोलने के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ राज्य सरकार की इस याचिका पर सुनवाई करेगी। 1980 के दशक में आतंकवाद के दौर में मुख्यमंत्री आवास के सामने की सड़क बंद कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर