फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: देश के लिए केस स्टडी बनेगा सिलक्यारा सुरंग हादसा; कोलकाता में भाजपा की विशाल रैली आज

Wed, 29 Nov 2023 07:09 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 07:09 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 november 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र रतनू ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसा पूरे देश के लिए केस स्टडी बनेगा। भविष्य में सुरंग निर्माण में हम क्या-क्या सावधानियां बरतें, कैसे कमियों को दूर करें, इस पर एनआईडीएम पूरा चेप्टर तैयार करेगा। वहीं 17 दिनों बाद उत्तराखंड की एक पहाड़ी सुरंग में फंसे 41 श्रमिक कुशलतापूर्वक बाहर निकल आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलतापूर्वक अभियान को पूरा करने के लिए रेस्क्यू दल सहित तमाम सहयोगियों की सराहना की। इसके अलावा बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. सुकांत मजूमदरा ने कहा है कि बुधवार को कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 november 2023 Updates On Amar Ujala
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala
अब देश के लिए केस स्टडी बनेगा सिलक्यारा सुरंग हादसा
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र रतनू ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसा पूरे देश के लिए केस स्टडी बनेगा। भविष्य में सुरंग निर्माण में हम क्या-क्या सावधानियां बरतें, कैसे कमियों को दूर करें, इस पर एनआईडीएम पूरा चेप्टर तैयार करेगा।  छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राजेंद्र रतनू ने कहा कि देश में जहां भी सुरंगों का निर्माण होगा, हमारी कोशिश रहेगी कि निर्माण में लगी एजेंसी और विभागों के साथ पहले से तैयार माड्यूल पर बात कर आगे बढ़ा जाए। पढ़ें पूरी खबर
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 november 2023 Updates On Amar Ujala
श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विदेशी मीडिया ने की बचाव अभियान की सराहना
17 दिनों बाद उत्तराखंड की एक पहाड़ी सुरंग में फंसे 41 श्रमिक कुशलतापूर्वक बाहर निकल आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलतापूर्वक अभियान को पूरा करने के लिए रेस्क्यू दल सहित तमाम सहयोगियों की सराहना की। भारतीय नेताओं और अधिकारियों के साथ-साथ विदेशी मीडिया ने भी बचाव अभियान की सराहना की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 november 2023 Updates On Amar Ujala
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल) - फोटो : amar ujala
 कोलकाता में भाजपा की विशाल रैली आज
बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. सुकांत मजूमदरा ने कहा है कि बुधवार को कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। बुधवार की रैली के लिए मंगलवार शाम से ही लोग बंगाल के विभिन्न हिस्सों से कोलकाता पहुंचने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा, बुधवार को कोलकाता में गेरुआ सुनामी आएगा। पश्चिम बंगाल अब बदल गया है। यहां के लोग अब ममता बनर्जी सरकार से उकता चुके हैं और भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति चाहते हैं। वे यहां धर्मतला में बुधवार की रैली स्थल का जायजा लेने के बाद बात कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 november 2023 Updates On Amar Ujala
Gyanvapi controversy - फोटो : Social Media
 एएसआई ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए तीसरी बार मांगा समय
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए जिला जज की अदालत से तीन हफ्ते का समय मांगा है। जिस पर जिला अदालत में 29 नवंबर को सुनवाई होगी। एक अधिवक्ता के निधन के कारण आज सुनवाई नहीं हो पाई। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्ववेश की अदालत ने सील वजूखाने को छोड़कर ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आदेश 21 जुलाई को दिया था। 24 जुलाई से एएसआई ने सर्वे शुरू किया तो अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे के आदेश पर रोक लगाई और मसाजिद कमेटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने का आदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed