फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah BJP huge rally in Kolkata today

Amit Shah: कोलकाता में भाजपा की विशाल रैली आज, गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम

Wed, 29 Nov 2023 12:45 AM IST
जलज मिश्रा एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 29 Nov 2023 12:45 AM IST
सार

सुकांत ने कहा, बंगाल अब बदल चुका है। बंगाल के लोग बदलने लगे हैं। अब लोगों का अपार समर्थन भाजपा को मिलने लगा है। लोग बंगाल की ममता बनर्जी की भ्रष्टाचार की सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हैं। वे उससे मुक्ति चाहते हैं।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah BJP huge rally in Kolkata today
Amit Shah - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. सुकांत मजूमदरा ने कहा है कि बुधवार को कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। बुधवार की रैली के लिए मंगलवार शाम से ही लोग बंगाल के विभिन्न हिस्सों से कोलकाता पहुंचने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा, बुधवार को कोलकाता में गेरुआ सुनामी आएगा। पश्चिम बंगाल अब बदल गया है। यहां के लोग अब ममता बनर्जी सरकार से उकता चुके हैं और भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति चाहते हैं। वे यहां धर्मतला में बुधवार की रैली स्थल का जायजा लेने के बाद बात कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि .यह विशाल रैली मनरेगा के तहत सौ दिन कार्य योजना के कार्यान्वयन में अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


सुकांत ने कहा, बंगाल अब बदल चुका है। बंगाल के लोग बदलने लगे हैं। अब लोगों का अपार समर्थन भाजपा को मिलने लगा है। लोग बंगाल की ममता बनर्जी की भ्रष्टाचार की सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हैं। वे उससे मुक्ति चाहते हैं। बुधवार को जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह यहां धर्मतला में आएंगे तो आपको दिखेगा कि किस तरह से पूरा कोलकाता पर गेरुआ सुनामी छा जाएगा। लोग मंगलवार शाम से ही आने शुरू हो गए हैं। एक लाख से अधिक लोग बुधवार को कोलकाता पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल के बदमाश किसी भी भाजपा के कार्यकर्ता को यहां आने से रोकेंगे या किसी भी तरह की नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे तो यह कोर्ट की अवमानना होगी। क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद ही यहां पर रैली की अनुमति मिली है। दूसरी ओर, तृणमूल के गुंडों ने कुछ किया तो हमारे कार्यकर्ता भी चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा गृहमंत्री का शेड्यूल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री का दोपहर करीब 1:15 बजे कोलकाता हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। फिर वहां से वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 1:35 बजे रेस कोर्स मैदान पहुंचेंगे। रेस कोर्स मैदान पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सड़क मार्ग से दोपहर 1.45 बजे धर्मतला पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 1:45 बजे सें 3:15 बजे तक धर्मतला सभा स्थल पर रहेंगे। फिर अमित शाह दोपहर 3:20 बजे रेसकोर्स मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 3:45 बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।


तृणमूल विधायक काले कपड़े पहन जताएंगे विरोध
इस बीच, जानकारी मिली है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की इस रैली में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता आगमन के दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि बुधवार को बंगाल में पार्टी के विधायक काले कपड़ों में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed