Top News: आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुंछ दौरा; भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालात का जायजा लेने आज घाटी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
पुंछ में सैन्य वाहनों पर आतंकी हमले के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज घाटी आएंगे। वे राजोरी-पुंछ का दौरा कर धरातल पर हालात की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही सेना की ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज
प्रदेश की नई भजनलाल शर्मा सरकार का नया मंत्रिमंडल बुधवार को शपथ ले सकता है। हालांकि सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण में 22 से 25 मंत्री शपथ ले सकते हैं और इनमें 8 से 10 मंत्री ओबीसी से होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में आज भी छाया है घना कोहरा
दिल्ली-एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल भी मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह तीन घंटे दृश्यता शून्य रही। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पढ़ें पूरी खबर
पुंछ हमले में 15 और संदिग्ध हिरासत में
पुंछ में छह दिन पहले सैन्य वाहनों पर हुए आतंकी हमले के मामले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को 15 और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस बीच पुंछ दौरे से लौटे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें पूरी रिपोर्ट सौंपी। पढ़ें पूरी खबर