फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: लोकसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए आज वोटिंग; आबकारी नीति केस में केजरीवाल की आज हो सकती है गिरफ्तारी

Wed, 26 Jun 2024 07:21 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jun 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज सदन में वोटिंग होगी। वहीं  लोकसभा स्पीकर चुनाव को लेकर विपक्षी एकता के सवाल पर तृणमूल कांग्रेस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी आज विपक्षी गठबंधन इंडिया उम्मीदवार के सुरेश के नाम पर अपना रुख स्पष्ट करेगी। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं। असम में तो 1.75 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और वर्षाजनित घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। आबकारी नीति केस में  केजरीवाल को आज संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आज कोर्ट के सामने इस मामले में उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2024 Updates On Amar Ujala
लोकसभा की कार्यवाही (फाइल) - फोटो : संसद टीवी यू-वीडियो ग्रैब

Lok Sabha Speaker: अध्यक्ष चुनाव के बहाने गठबंधनों की एकता की अग्निपरीक्षा; जरूरत पड़ने पर मत विभाजन भी होगा

 

18वीं लोकसभा का आगाज स्पीकर के चुनाव के साथ ही डिप्टी स्पीकर पद पर विपक्ष की दावेदारी को लेकर सत्ता पक्ष से टकराव से हो रहा है। नए सदन के पहलेे दो दिन इन पदों के लिए जोड़-तोड़, चर्चाओं और आरोप-प्रत्यारोप के बीच नए सांसदों की शपथ के नाम रहे। अब सबकी नजर आज होने वाले लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2024 Updates On Amar Ujala
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

लोकसभा स्पीकर चुनाव: विपक्षी एकता पर सवाल के बीच TMC पर नजरें, आज के सुरेश पर रुख स्पष्ट कर सकती है पार्टी

 

लोकसभा स्पीकर चुनाव को लेकर विपक्षी एकता के सवाल पर तृणमूल कांग्रेस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी आज विपक्षी गठबंधन इंडिया उम्मीदवार के सुरेश के नाम पर अपना रुख स्पष्ट करेगी। हालांकि, इससे पहले के सुरेश के नाम की घोषणा से दिन में नाराज हुई टीएमसी शाम आते तक मान गई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई विपक्ष की बैठक में शामिल हुई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2024 Updates On Amar Ujala
सिरमौर - फोटो : संवाद

मौसम: पूर्वोत्तर और दक्षिण में बाढ़ से हाल बेहाल; जम्मू संभाग, पंजाब और बिहार में और दो दिन लू चलने के आसार

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं। असम में तो 1.75 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और वर्षाजनित घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग से लेकर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी बारिश का इंतजार है। इन राज्यों में अभी और दो दिन लू चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 June 2024 Updates On Amar Ujala
भारत में बढ़ता जल संकट - फोटो : ani

Moody's Ratings: 'पानी की कमी भारत की साख के लिए खतरा', मूडीज ने कहा- सामाजिक अशांति फैल सकती है

मूडीज रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा कि भारत में पानी की बढ़ती कमी भारत की साख के लिए खतरा है। मूडीज ने यह भी कहा कि पानी की कमी कृषि और उद्योग क्षेत्रों को बाधित कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed