प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी शनिवार को 31वीं बार आएंगे। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आज ‘एक देश, एक चुनाव’ पर गठित उच्चस्तरीय समिति की परिचयात्मक बैठक होगी। इसके अलावा, दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव (डूसू) शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान 40 प्रतिशत से अधिक रहा। आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक नतीजे आने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज काशी जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के खिलाफ पीएम ट्रूडो ने फिर साधा निशाना
आज 31वीं बार काशी आएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी शनिवार को 31वीं बार आएंगे। राजातालाब के समीप गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा कर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल भी फूंकेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी काशी सहित यूपी के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे। महिलाओं के साथ ही काशी सांसद खेल महोत्सव के विजेताओं से अलग-अलग संवाद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में रोडमैप पर होगी चर्चा
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आज ‘एक देश, एक चुनाव’ पर गठित उच्चस्तरीय समिति की परिचयात्मक बैठक होगी। बैठक में रोडमैप और हितधारकों के साथ परामर्श के तौर तरीकों पर चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार की बैठक परिचयात्मक होगी और सदस्य इस रोडमैप पर चर्चा करेंगे कि समिति को दिए गए जनादेश का पालन कैसे किया जाए। पढ़ें पूरी खबर
24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, नतीजे आज
दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव (डूसू) शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान 40 प्रतिशत से अधिक रहा। इसी के साथ 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक नतीजे आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
कनाडा का भारत के खिलाफ नया दांव
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत के खिलाफ नया दांव चला है। ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा कि कनाडा ने कुछ हफ्ते पहले ही नई दिल्ली के साथ इस बात के सबूत साझा किए हैं कि ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या में भारत के एजेंट संभावित रूप से शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर