दिल्ली नगर निगम में बुधवार को दिन में शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। मेयर के बाद स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान सदन में जमकर हाथापाई हुई। पार्षदों ने एक-दूसरे पर पानी की बोतलें भी फेंकी। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से हरित विकास पर चर्चा के साथ सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे। महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आज ही भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। भारत की बेटियों को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन करना होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिल्ली नगर निगम में रातभर चला हंगामा
2 of 12
MCD Mayor Election
- फोटो : Agency
दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान सदन में रातभर हंगामा हुआ। इस दौरान सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। जैसे ही कार्यवाही शुरू होती है, पार्षदों का हंगामा शुरू हो जाता है। बुधवार को हाथापाई हुई और बोतलें फेंकी गईं और आज सवेरे तक सदन में कागजी गोले रुक-रुक कर चलते रहे। महिला पार्षद भी आपस में भिड़ती रही हैं। हंगामे के मद्देनजर एडिशनल डीसीपी शशांक जायसवाल ने सिविक सेंटर का दौरा किया है। पढ़ें पूरी खबर...
सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलन शृंखला आज से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से ग्रीन ग्रोथ यानी हरित विकास पर चर्चा के साथ सप्तऋषि बिंदुओं पर मंत्रालयों के साथ सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मंत्रालयों के साथ बिंदुवार बजट प्रावधानों पर चर्चा करेंगे और क्रियान्वयन मॉडल तैयार करने पर भी बातचीत करेंगे। इसके तहत 23 फरवरी से 11 मार्च तक 12 वेबिनार होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती
4 of 12
स्मृति मंधाना
- फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप का पिछला फाइनल 2020 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, लेकिन इस बार ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में टकराने जा रही हैं। भारत की बेटियों को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए आज लगातार 22 मैचों से अपराजेय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब में आज से लगेगा 3000 निवेशकों का मेला
5 of 12
पंजाब सीएम भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली में आज से दो दिवसीय प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू होगी। इसमें शामिल होने देश-विदेश के 3000 उद्यमी पहुंचेंगे। कई बड़े उद्योगपति निवेशक सम्मेलन के लिए मोहाली पहुंच गए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक अब तक 38 हजार 175 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से सूबे में 2.43 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...