फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक क्षण, सुबह 10 बजे से गूजेंगी मंगलध्वनि, राममय हुआ पूरा विश्व

Mon, 22 Jan 2024 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 22 Jan 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज अयोध्या में करीब 500 वर्षों के वनवास के बाद रामलला पधार रहे हैं। जिनके स्वागत में रामभक्त हर्षित हैं और खुशी से झूम रहे हैं। पूरे देशभर में राम नाम की गूंज है। वहीं, अयोध्या में लगने वाले जयकारों की गूंज पूरी दुनिया में प्रतिध्वनित हो रही है। प्राण प्रतिष्ठा की अलौकिक घड़ी को अद्भुत व अनुपम तरीके से अपने जीवन में जज्ब करने के लिए दुनियाभर के लोग उत्साहित हैं। रामलला 21 जनवरी की रात अपने भव्य नवनिर्मित महल में पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला को अपने हाथों से उठाकर सीने से लगाया और पुजारियों को साैंप दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2023 Updates On Amar Ujala
रामलला के अचल विग्रह की नई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आज ठाठ से विराजेंगे अवध बिहारी
आज अयोध्या में करीब 500 वर्षों के वनवास के बाद रामलला पधार रहे हैं। जिनके स्वागत में रामभक्त हर्षित हैं और खुशी से झूम रहे हैं। पूरे देशभर में राम नाम की गूंज है। 22 जनवरी को भगवान राम अपने जन्म स्थान में विराज रहे हैं। पढ़े पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बनाएंगे इतिहास
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या देश में अब तक ऐसी पहली नगरी बन जाएगी, जहां प्रधानमंत्री के हाथों किसी मंदिर के शिलान्यास से लेकर प्राण-प्रतिष्ठा तक अनुष्ठान संपन्न होंगे। साथ ही ऐसी पहली नगरी भी बन जाएगी, जहां शिलान्यास से प्राण-प्रतिष्ठा तक के लिए एक ही प्रधानमंत्री तीन बार पहुंचेगा। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को रामलला को यह इतिहास बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2023 Updates On Amar Ujala
सीएम योगी ने भगवान राम को लगाया तिलक - फोटो : अमर उजाला

अस्थायी मंदिर से भव्य महल में पहुंचे रामलला
27 साल तक टेंट में सर्दी, गर्मी व बरसात झेलने वाले रामलला 21 जनवरी की रात अपने भव्य नवनिर्मित महल में पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला को अपने हाथों से उठाकर सीने से लगाया और पुजारियों को साैंप दिया। इसके बाद पुजारियों ने भव्य महल में रामलला को ले जाकर विधिविधान पूर्वक शयन कराया। पढ़े पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 January 2023 Updates On Amar Ujala
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह 10 बजे से गूंजेगी मंगलध्वनि, पढ़ेंं पूरा कार्यक्रम
अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। आज (22 जनवरी) होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकप्रिय क्रिकेटर, मशहूर हस्तियां, उद्योगपति, संत और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों न्योता मिला है। अब भारत समेत दुनिया की नजरें प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक घड़ी पर टिकी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed