भीषण सर्दी से ठिठुर रहे दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत के लोगों को 19 जनवरी के बाद से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, जोशीमठ में सबसे निचले हिस्से में बसी जेपी कॉलोनी में भविष्य के खतरों को देखते हुए असुरक्षित घरों को ध्वस्त किया जाएगा। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को भी बता दिया गया है। डीएम से सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक सोमवार को शुरू हो गई। इस बैठक में भारत के लगभग सौ प्रतिभागियों सहित हजारों लोग बर्फ से भरे स्विस स्की रिसॉर्ट शहर में इस सप्ताह 'कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड' पर चर्चा करेंगे। बैठक में यूक्रेन संकट, वैश्विक मुद्रास्फीति, जयवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: दिल्ली में आज एक डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान, जोशीमठ में 23 और घरों में आई दरारें
Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली में आज एक डिग्री तक आ सकता है न्यूनतम तापमान
भीषण सर्दी से ठिठुर रहे दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत के लोगों को 19 जनवरी के बाद से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से सोमवार को भी इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी। दिल्ली के मुख्य मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे 16 जनवरी राजधानी में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
Joshimath: 23 और घरों में आई दरारें... 849 पहुंची संख्या
जोशीमठ में सबसे निचले हिस्से में बसी जेपी कॉलोनी में भविष्य के खतरों को देखते हुए असुरक्षित घरों को ध्वस्त किया जाएगा। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को भी बता दिया गया है। डीएम से सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
WEF: दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक शुरू
विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक सोमवार को शुरू हो गई। इस बैठक में भारत के लगभग सौ प्रतिभागियों सहित हजारों लोग बर्फ से भरे स्विस स्की रिसॉर्ट शहर में इस सप्ताह 'कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड' पर चर्चा करेंगे। इस बार बैठक की थीम 'कोऑपरेशन इन ए फ्रैगमेंटेड वर्ल्ड' है। बैठक में यूक्रेन संकट, वैश्विक मुद्रास्फीति, जयवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर..
Uttarakhand: जोशीमठ का अध्ययन कर लौटे वैज्ञानिकों का दावा, भू-धंसाव में आएगी कमी
जोशीमठ भू-धंसाव मामले में एक नया खुलासा हुआ है। भू-धंसाव का अध्ययन कर लौटे एक संस्थान के वैज्ञानिकों का कहना है कि हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर के साथ ही अलकनंदा नदी में रैणी आपदा के बाद लगातार जारी टो कटिंग के चलते जोशीमठ में यह नजारा देखने को मिला है। हालांकि, सुकून देने वाली बात यह है कि भू-धंसाव क्षेत्र से अधिकांश पानी निकलकर अलकनंदा नदी में जा चुका है। साथ ही अब मिट्टी सूखने लगी है। ऐसे में अब इस भू-धंसाव में काफी हद तक कमी आएगी। पढ़ें पूरी खबर...