यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्सकी ने इस्तीफे का एलान कर दिया है। Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने गुरुवार को बताया कि YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुसान डायने वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, आज से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट से पहले टॉप ऑर्डर का नहीं चलना टीम की सबसे बड़ी चिंता का विषय है। साथ ही अमेरिकी आसमान में हाल ही में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने और उसे मार गिराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी के पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि पिछले दिनों जिन तीन वस्तुओं को मार गिराया गया था, वे चीन के निगरानी गुब्बारे थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: यूट्यूब की CEO सुसान वोज्स्की ने किया इस्तीफे का एलान, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने उतरेगा भारत
यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्स्की ने किया इस्तीफे का एलान
यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्सकी ने इस्तीफे का एलान कर दिया है। Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने गुरुवार को बताया कि YouTube की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुसान डायने वोज्स्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका स्थान भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन लेंगे। वोज्स्की (54) ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। वह अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने उतरेगा भारत
नागपुर टेस्ट में भारत को ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत भले मिल गई हो, लेकिन आज से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट से पहले टॉप ऑर्डर का नहीं चलना टीम की सबसे बड़ी चिंता का विषय है। हालांकि, अरुण जेटली स्टेडियम में मिली जीत टीम इंडिया को न सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर लगातार चौथी बार कब्जा दिला देगी बल्कि जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से उसे सिर्फ एक कदम दूर खड़ा कर देगी।
पढ़ें पूरी खबर...
तीन अज्ञात हवाई वस्तुओं के मार गिराने पर राष्ट्रपति बाइडन बोले- उनके जासूसी उपकरण होने की संभावना नहीं
अमेरिकी आसमान में हाल ही में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने और उसे मार गिराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइडन ने कहा कि हम अभी तक ठीक से नहीं जानते हैं कि ये तीन वस्तुएं क्या थीं। इस मामले में अभी कुछ भी पता नहीं चला है कि वे चीनी जासूसी गुब्बारों के कार्यक्रम से संबंधित थीं या वे किसी अन्य देश के निगरानी वाहन थे। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी के पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि पिछले दिनों जिन तीन वस्तुओं को मार गिराया गया था, वे चीन के निगरानी गुब्बारे थे।
पढ़ें पूरी खबर...
मशहूर अमेरिकी अरबपति रे डालियो ने कहा- भारत की सबसे बड़ी और तेज आर्थिक वृद्धि तय
आने वाले दिनों में भारत में सबसे बड़ी और सबसे तेज वृद्धि करेगा। संयुक्त अरब अमीरात में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित करते हुए मशहूर अरबपति अमेरिकी निवेशक रे डालियो ने यह दावा किया। उन्होंने कहा, बीते 10 वर्षों के अध्ययन के मुताबिक, आज जो तस्वीर दिख रही है, उसके आधार पर दावे के साथ कहा जा सकता है, भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
पढ़ें पूरी खबर...