फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: राजस्थान दौरे पर PM, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन, अल नीनो से भारत के मानसून पर खतरा

Sun, 12 Feb 2023 07:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Feb 2023 07:04 AM IST
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 12 February-2023 updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह दिल्ली से दौसा को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड भी देश को समर्पित करेंगे। वहीं, अल नीनो से भारत के मानसून पर खतरा है। इससे सामान्य से कम बारिश होगी। यह जून से अगस्त के बीच सक्रिय हो सकता है। साथ ही तुर्कीये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आने के बाद दोनों देशों को सहायता प्रदान करने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया है। इसके तहत भारत ने शनिवार को सी-17 सैन्य परिवहन विमान से तुर्किये और सीरिया के भूकंप पीड़ितों के लिए जीवन रक्षक दवाओं और राहत सामग्री की अतिरिक्त खेप भेजी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News headline today important and big news stories of 12 February-2023 updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

राजस्थान के दौरे पर पीएम मोदी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह दिल्ली से दौसा को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड भी देश को समर्पित करेंगे। दिल्ली से दौसा तक 246 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का पहला खंड शुरू होने से दिल्ली से जयपुर का सफर पांच घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा।    
पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News headline today important and big news stories of 12 February-2023 updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

अल नीनो से भारत के मानसून पर खतरा
अल नीनो से भारत के मानसून पर खतरा है। इससे सामान्य से कम बारिश होगी। यह जून से अगस्त के बीच सक्रिय हो सकता है। अमेरिका की मौसम विभाग राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) ने भारत को दोबारा चेताते हुए यह रिपोर्ट जारी की है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 12 February-2023 updates on Amar Ujala
सीरिया और तुर्किये के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुआ विमान। - फोटो : ANI

भारत ने भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया को और राहत सामग्री भेजी
तुर्कीये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आने के बाद दोनों देशों को सहायता प्रदान करने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया है। इसके तहत भारत ने शनिवार को सी-17 सैन्य परिवहन विमान से तुर्किये और सीरिया के भूकंप पीड़ितों के लिए जीवन रक्षक दवाओं और राहत सामग्री की अतिरिक्त खेप भेजी। भारत के ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत राहत सामग्री की यह सातवीं खेप भेजी गई है। विनाशकारी भूकंप की चपेट में आने के बाद दोनों देशों में 25,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News headline today important and big news stories of 12 February-2023 updates on Amar Ujala
न्यायमूर्ति हिमा कोहली। - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट की जज हिमा कोहली ने कहा- AI को खतरे के रूप में नहीं बल्कि गुणवत्ता बढ़ाने के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट की जज हिमा कोहली ने शनिवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को एक खतरे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि कानूनी अभ्यास की गुणवत्ता को बढ़ाने के एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए क्योंकि तकनीक ने कोविड-19 महामारी के चरम के दौरान और उसके बाद भी न्याय प्रक्रिया को चालू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed