प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, एनडीएमसी के दो दिवसीय जी-20 फूड फेस्टिवल में राजधानी निवासी देश-विदेश के विख्यात व्यंजनों के स्वाद से रूबरू हो सकेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देश के 14 राज्य और 11 होटल भाग ले रहे हैं। साथ ही अमेरिका द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अमेरिकी फाइटर जेट ने अलास्का हवाई क्षेत्र के ऊपर अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे एक संदिग्ध वस्तु को मार गिराया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: त्रिपुरा में दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जी-20 फूड फेस्टिवल आज से तालकटोरा स्टेडियम में
North East: त्रिपुरा में आज दो रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को त्रिपुरा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
जी-20 फूड फेस्टिवल आज से तालकटोरा स्टेडियम में
एनडीएमसी के दो दिवसीय जी-20 फूड फेस्टिवल में राजधानी निवासी देश-विदेश के विख्यात व्यंजनों के स्वाद से रूबरू हो सकेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार व रविवार को आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देश के 14 राज्य और 11 होटल भाग ले रहे हैं। इसके अलावा कृषि मंत्रालय भी अपने स्टॉल लगा रहा है। यहां 43 फूड स्टॉल अंतरराष्ट्रीय और भारतीय पारंपरिक खाद्य पदार्थों पर केंद्रित होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
US: फाइटर जेट ने अलास्का हवाई क्षेत्र में ऊंचाई पर उड़ रहे एक संदिग्ध वस्तु को मार गिराया
अमेरिका द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अमेरिकी फाइटर जेट ने अलास्का हवाई क्षेत्र के ऊपर अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे एक संदिग्ध वस्तु को मार गिराया। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को पुष्टि की कि अमेरिका ने अलास्का के ऊपर एक दूसरी 'उच्च ऊंचाई वाली वस्तु' को मार गिराया है।
पढ़ें पूरी खबर...
Dikshant Parade: आईपीएस बैच की पासिंग आउट परेड का आज निरीक्षण करेंगे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगे। परेड सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में होगी। एसवीपीएनपीए के निदेशक एएस राजन ने बताया कि दीक्षांत परेड में कुल 195 प्रशिक्षु अधिकारी भाग ले रहे हैं जिनमें से 29 प्रशिक्षु अधिकारी दूसरे देशों के हैं।
पढ़ें पूरी खबर...