महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा के पास एक बस पलट गई, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में 25 लोगों की जलकर मौत हो गई। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 32 लोग सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड का वितरण भी करेंगे। इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर भारत का नाम रौशन किया। हालांकि, डायमंड लीग श्रृंखला में नीरज चोपड़ा ने पहले राउंड में फाउल के साथ शुरुआत की। वहीं, जर्मनी के जूलियन वेबर ने 86.20 मीटर थ्रो के साथ बढ़त बनाई। पहले दौर के अंत में, नीरज शीर्ष तीन एथलीटों में भी नहीं थे। इसके बाद दूसरे प्रयास में, नीरज ने 83.52 मीटर का थ्रो किया। हालाँकि, दूसरे राउंड के अंत में जूलियन अभी भी बढ़त में रहे। बावजूद इसके नीरज की रैंकिंग में सुधार हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: महाराष्ट्र में बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत, मप्र जाएंगे पीएम; नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास
महाराष्ट्र में बस में लगी आग, 25 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां बुलढाणा में यवतमाल से पुणे जा रही एक बस में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी सिकल सेल उन्मूलन मिशन की आज करेंगे शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड का वितरण भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी बयान के मुताबिक, मिशन का उद्देश्य जनजातीय आबादी के बीच उत्पन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बैंकिंग सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव, जानें एक जुलाई से और क्या-क्या बदलने वाला है
आज से कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इन नियमों के बदलने से बड़े पैमाने पर उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इनमें कुछ नियमों के बदल जाने से आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ सकता है। ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होनी जरूरी है। आइए जानते हैं एक जुलाई यानी महीने की पहली तारीख से क्या-क्या बदलने वाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर
5वें राउंड में नीरज की 'गोल्डन आर्म' ने दिखाया जादू
मांसपेशियों के खिचाव से उबरने के बाद नीरज चोपड़ा एक बार फिर हाथ में भाला उठाकर कीर्तिमान रचा है। उन्होंने प्रतिष्ठित डायमंड लीग श्रृंखला के लुसान चरण में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, जर्मनी के जूलियन वीबर 87.03 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर