Top Headlines: MP में सात की मौत: टैरिफ के बाद US शेयर बाजार धड़ाम; PM का थाईलैंड दौरा; वक्फ पर संसद में चर्चा
मध्य प्रदेश के खंडवा में कुएंं की सफाई करने उतरे सात लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन से पहले कुएं की सफाई करते समय बड़ा हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। ग्रामीणों में शोक का माहौल है। यहां पढ़ें पूरी खबर
US Market Fall: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप का फैसला अमेरिका पर ही पड़ा भारी, शेयर बाजार में भारी गिरावट
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ऐतिहासिक टैरिफ घोषणा के बाद गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक भारी बिकवाली के सााथ खुले। टैरिफ पर ट्रंप का फैसला अब खुद अमेरिका पर ही भारी पड़ा दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से वैश्विक बाजार में भी मंदी का खतरा पैदा हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बिम्सटेक: थाईलैंड में बांग्लादेशी सरकार के सलाहकार यूनुस और नेपाली समकक्ष से मिल सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बैंकॉक में बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। यह बैठक बिम्सटेक (बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) सम्मेलन के दौरान होगी। बिम्सटेक सम्मेलन 2018 के बाद पहली बार आमने-सामने हो रहा है, जहां भारत अपनी पड़ोसी कूटनीति (नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी) को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा ने बुधवार रात करीब 1.56 बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े। विधेयक पर लोकसभा में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। आज विधेयक के प्रावधानों पर राज्यसभा में चर्चा हो रही है। यहां भी कई विपक्षी सांसदों ने सरकार की तरफ से प्रस्तावित विधेयक और इसके प्रावधानों पर आपत्ति जताई। यहां पढ़ें पूरी खबर