फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल की इस महिला पुलिस अफसर ने कैंसर पीड़ितों के लिए मुंडवा लिया अपना सिर, दान कर दिए बाल 

Fri, 27 Sep 2019 03:18 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
This woman police officer tonsures head for cancer patients in Kerala
Aparna Lavakumar - फोटो : Social Media

केरल के त्रिशूर जिले की सीनियर पुलिस अधिकारी अपर्णा लवकुमार ने कैंसर पीड़ितों के लिए अपना सिर मुंडवा लिया और अपने घने-लंबे बाल दान कर दिए। इस काम के लिए हर ओर उनकी सराहना हो रही है। कैंसर पीड़ित के विग बनवाने के लिए उन्होंने अपनी लंबे बाल दान कर दिए। 

This woman police officer tonsures head for cancer patients in Kerala
Aparna Lavakumar - फोटो : Social Media

महिलाओं को उनके लंबे बाल बहुत प्यारे होते हैं और उनकी सुंदरता में बालों का अहम स्थान होता है, इसके बावजूद अपर्णा ने अपना सिर मुंडवा लिया। उनका कहना है- मैंने जो किया, उसमें कोई प्रशंसा की बात नहीं है। सिर पर बाल तो दो साल में आ ही जाएंगे। 

This woman police officer tonsures head for cancer patients in Kerala
Aparna Lavakumar - फोटो : Social Media

कैंसर पीड़ित लड़के की पीड़ा देख लिया निर्णय

अपर्णा ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने एक कैंसर पीड़ित लड़के को देखा। वह कैंसर से तो बच गया लेकिन उसके सिर से बाल हमेशा के लिए खत्म हो गए। गंजा दिखने में वह खुद को काफी असहज महसूस करता था। उसकी मनोदशा देख अपर्णा ने अपने बाल दान करने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This woman police officer tonsures head for cancer patients in Kerala
Aparna Lavakumar - फोटो : Social Media

तीन साल पहले दान कर दिए थे सोने के कंगन
यह पहली बार नहीं है कि अपर्णा की सेवा भावना और त्याग दिखा हो। इससे पहले एक बाद जब वह अस्पताल की जांच के लिए पहुंची थीं तो एक परिवार अपने बीमार रिश्तेदार को अस्पताल से इसलिए घर नहीं ले जा पा रहा था, क्योंकि उसके पास बिल चुकाने के लिए 60 हजार रुपए नहीं थे। यह पता चलते ही अपर्णा ने अपने सोने के तीन कंगन दान कर दिए थे।

विज्ञापन
This woman police officer tonsures head for cancer patients in Kerala
Aparna Lavakumar - फोटो : Social Media

अपर्णा ने बताया कि बहुत ही कम उम्र में ही वह अपने पति को खो दी थीं। उन्होंने अपनी दो बेटियों का खुद पालन-पोषण किया। एक बेटी स्नातकोत्तर है और दूसरी कक्षा 10 की छात्रा है। अपर्णा ने कहा, उसका मुंडा हुआ सिर उन्हें कैंसर रोगियों की भावनाओं और उनके संघर्ष को अनुभव करने का अवसर देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed