फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए अखिलेश यादव के इन सात भरोसेमंद साथियों से

Mon, 02 Jan 2017 12:11 PM IST
समीरात्मज/ बीबीसी
समीरात्मज/ बीबीसी Updated Mon, 02 Jan 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
these are Seven trustworthy colleagues of Akhilesh Yadav
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी रणनीति पर अमरीकी रणनीतिकार और हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में पब्लिक पॉलिसी के प्रोफेसर स्टीव जार्डिंग काम कर रहे हैं। इसके अलावा अखिलेश तमाम अधिकारियों और सलाहकारों से मशविरा करते रहते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी में उनके कुछ खास ऐसे करीबी लोग हैं जिन पर वो बहुत भरोसा करते हैं।


इनमें से ज्यादातर 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान निकली उनकी रथयात्रा में भी साथ थे और अखिलेश के करीबी होने की वजह से ये कई बार उनके चाचा शिवपाल यादव के गुस्से का शिकार भी बन चुके हैं। आगे की स्एलाइड्कस में मिलिए इन नेताओं से-

मिलिए अखिलेश यादव के इन सात भरोसेमंद साथियों से

these are Seven trustworthy colleagues of Akhilesh Yadav
उदयवीर सिंह
उत्तर प्रदेश के टूंडला के रहने वाले उदयवीर सिंह धौलपुर के उसी मिलिट्री स्कूल से पढ़े हैं जहां से अखिलेश ने पढ़ाई की है। अखिलेश यादव, उदयवीर से दो साल सीनियर थे। उदयवीर ने आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए और एमफिल की डिग्री ली।

अखिलेश यादव के बेहद करीब होने के बावजूद उदयवीर कभी चर्चा में नहीं आए लेकिन दो महीने पहले जब पार्टी और परिवार में छिड़ी जंग सामने आई तो उदयवीर ने अखिलेश के समर्थन में चिट्ठी लिखी जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए। तब उन्हें इस 'अपराध' के लिए पार्टी से निकाल दिया गया था, लेकिन अब 'उन्हें निकालने वाले' ही पार्टी से बाहर कर दिए गए हैं।

मिलिए अखिलेश यादव के इन सात भरोसेमंद साथियों से

these are Seven trustworthy colleagues of Akhilesh Yadav
सुनील यादव 'साजन'
उन्नाव जिले के एक गांव से आने वाले सुनील यादव ने लखनऊ में केकेसी डिग्री कॉलेज के छात्र संघ से राजनीति की शुरुआत की। यूं तो वो अखिलेश यादव के संपर्क में करीब एक दशक से हैं लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले जब तत्कालीन मायावती सरकार के खिलाफ अखिलेश संघर्ष कर रहे थे, उस दौरान वो उनके करीब आए।

तब राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा के कई नेताओं को पुलिस के डंडे भी खाने पड़े। सुनील यादव भी 2012 की रथ यात्रा में अखिलेश के साथी थे। समाजवादी छात्र सभा का प्रदेश अध्यक्ष होने के अलावा अखिलेश यादव ने सरकार बनने के बाद पहले उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिलाया और बाद में एमएलसी बनवाया। सुनील, अखिलेश यादव की युवा ब्रिगेड की कोर टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए अखिलेश यादव के इन सात भरोसेमंद साथियों से

these are Seven trustworthy colleagues of Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
आनंद भदौरिया
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र संघ से राजनीति की शुरुआत करने वाले आनंद भदौरिया छात्र संघ चुनाव में तो जीत हासिल नहीं कर सके लेकिन इस समय वो टीम अखिलेश के अहम सदस्य हैं।

आनंद भदौरिया उस वक्त चर्चा में आए जब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सरकार के दौरान एक पुलिस अधिकारी के पैरों से रौंदी जा रही उनकी तस्वीर अखबारों में छपी थी।
बाद में भदौरिया समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिए गए। उसके बाद अखिलेश ने उन्हें विधान परिषद भी भेजा।
विज्ञापन

मिलिए अखिलेश यादव के इन सात भरोसेमंद साथियों से

these are Seven trustworthy colleagues of Akhilesh Yadav
संजय लाठर
संजय लाठर यूं तो हरियाणा के रहने वाले हैं लेकिन अखिलेश यादव से करीबी की वजह से वो पार्टी में अहम स्थान हासिल कर चुके हैं। वो अखिलेश के पुराने साथी हैं। इस करीबी की बदौलत वो पार्टी की युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए।

कानून में मास्टर्स और पत्रकारिता में पीएचडी प्राप्त संजय समाजवादी पार्टी से विधान सभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि वो चुनाव हार गए थे लेकिन बाद में उन्हें भी विधान परिषद की सदस्यता पुरस्कार के रूप में मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed