{"_id":"5881c9c64f1c1b417fefe5e9","slug":"sp-final-list-of-candidates-which-you-should-know-5-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा की फाइनल सूची की 5 ऐसी बातें जो पहली नजर में चौंकाती हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सपा की फाइनल सूची की 5 ऐसी बातें जो पहली नजर में चौंकाती हैं
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jan 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश-मुलायम
- फोटो : SELF
आखिरकार समाजवादी पार्टी के 191 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी हो ही गई। सूची की कुछ ऐसी बातें हैं जो पहली नजर में चौंकाती हैं।
Trending Videos
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
पहली बात तो यही है कि सूची को अखिलेश यादव की जगह उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने ही जारी किया। अखिलेश पहले ही बोल चुके हैं कि सपा में मुख्य चहरा उनके पिता ही रहेंगे, हालांकि पिता मुलायम के बयान अंतिम समय पर ही नरम पड़े थे।
दूसरी बात है कि सूची में अखिलेश यादव के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुताबिक सूची के सभी नाम अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद ही शामिल किए गए हैं। उन्हें इटावा की जसवन्तनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक खास ये भी है कि शिवपाल सिंह यादव को जिस जसवंत नगर सीट से सपा का टिकट मिला है, पहले उस सीट से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य को टिकट दिए जाने की चर्चा थी। आदित्य को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। हालांकि पहली सूची में आदित्य का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन
आज घोषित सूची में 52 मुसलमान तथा 18 महिलाएं शामिल हैं। राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा का बाराबंकी रामनगर सीट से टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर अखिलेश के करीबी मंत्री अरविन्द सिंह गोप को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि बाद में उन्हें सपा का टिकट दे दिया गया।