{"_id":"582849ac4f1c1b6729b3c052","slug":"similarity-between-jawahar-lal-nehru-and-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशलः नेहरू और मोदी के बीच अनजाना कनेक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बर्थडे स्पेशलः नेहरू और मोदी के बीच अनजाना कनेक्शन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 70 सालों बाद पहली बार आजादी के बाद पैदा हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री बना है। ये इस बात का द्योतक है कि देश की राजनीतिक और सामाजिक स्थितियां बदल गई है और एक नई लकीर खींची जाएगी। प्रधानमंत्री का यह बयान एक तरफ है और दूसरी ओर आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का व्यक्तित्व है। 14 नवंबर 1889 को पैदा हुए पंडित नेहरू राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत लोकप्रिय थे और उनके जैसी लोकप्रियता बहुत कम लोगों को हासिल हुई। हालांकि इस मामले में मोदी को भी काफी लोकप्रियता हासिल है।
- फोटो : Getty Images
बच्चों के साथ दोनों का लगाव
पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे प्यार से 'चाचा' कहते थे। यह बच्चों के बीच उनकी लोकप्रियता को बताता है। पंडित नेहरू जब पहली बार सोवियत संघ के दौरे पर गए, तो मास्को की सड़कों पर हजारों बच्चे उनके स्वागत में खड़े थे।

नरेंद्र मोदी
- फोटो : Social Media
PM मोदी का बच्चों से लगाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बच्चों से बहुत लगाव है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर एक बच्चे के साथ उनकी हंसी ठिठोली की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बच्चों से बहुत लगाव है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर एक बच्चे के साथ उनकी हंसी ठिठोली की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ANI
मैं हूं आपका प्रधानसेवक
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद लालकिले से अपने पहले संबोधन में स्वयं को जनता का प्रधानसेवक बताया था। उनके इस बयान की चौरतफा चर्चा हुई। इसके बाद कांग्रेस की ओर प्रतिक्रिया आई और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पंडित नेहरू ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नहीं प्रथमसेवक के रूप में जाना जाए।

बांघों के साथ खेलना
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह पिजड़े में बंद बाघ की तस्वीर ले रहे थे, इसके बाद एक और तस्वीर निकल कर आई जिसमें पंडित नेहरू शावकों के साथ खुले में खेल रहे हैं। इस तरह बाघ के साथ दोनों नेताओं का कनेक्शन जुड़ता है।