गंभीर चक्रवाती तूफान ताउते ने देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में भयंकर तबाही मचाई। केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद ताउते तूफान गुजरात की ओर बढ़ाा। इस तूफान की वजह से अब तक महाराष्ट्र में छह तो गुजरात में 13 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं ताउते तूफान ने प्रकृति को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया और सैकड़ों की संख्या में पेड़ उखाड़ दिए। इसके अलावा कई गांव भी प्रभावित हुए और झोपड़ियों भी तबाह हुईं। वहीं ताउते से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमें तो तैनात रही हीं साथ ही वायु सेना और नौसेना ने भी हर संभव मदद की। हालांकि ताउते का खतरा अब खत्म हो गया है लेकिन इसका असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। आइए तीन दिन तक देश में भूचाल मचाने वाले इस ताउते तूफान की कुछ अनदेखी तस्वीर देखते हैं...
2 of 12
ताउते तूफान
- फोटो : पीटीआई
चक्रवाती तूफान ताउते ने रविवार (16 मई) को केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में तबाही मचाई। यहां तबाही मचाने के बाद चक्रवात गुजरात की ओर बढ़ा। चक्रवात के चलते तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश हुई और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। इसकी वजह से बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गए। लोगों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
3 of 12
ताउते तूफान
- फोटो : पीटीआई
उधर, गोवा में रविवार (16 मई) सुबह से ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि चक्रवात संबंधी घटनाओं के चलते गोवा में दो लोगों की मौत हुई। चक्रवाती तूफान का सबसे अधिक असर उत्तर गोवा जिले की बारदेज तालुका और दक्षिण गोवा के मडगांव में महसूस किया गया। सावंत ने कहा, 'चक्रवाती हवाओं के चलते सैकड़ों घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ उखड़ जाने के कारण कई जगहों पर राजमार्ग बाधित हुए। हालांकि, आपदा प्रबंधन दलों ने मार्गों को जल्द ही साफ कर लिया।'
4 of 12
ताउते तूफान
- फोटो : पीटीआई
मुंबई नगरपालिका ने चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर जारी चेतावनी के मद्देनजर कोविड-19 टीकाकरण अभियान को 17 मई को तीसरे दिन भी रोक दिया था। चक्रवाती तूफान ताउते ने ऐतिहासिक 'गेटवे ऑफ इंडिया' को सुरक्षा देने वाली दीवारों और लोहे की छड़ों को नुकसान पहुंचाया और पास में लगे कुछ बैसाल्ट पत्थर भी तूफान के प्रभाव की वजह से उखड़ गए। महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि चक्रवात ताउते की वजह से इस ऐतिहासिक इमारत को कोई क्षति नहीं पहुंची है लेकिन इसके निकट का फुटपाथ धंस गया।
5 of 12
ताउते तूफान
- फोटो : पीटीआई
चक्रवाती तूफान ताउते अब गुजरात से राजस्थान कूच कर गया है। मंगलवार देर रात तक यह राजस्थान में छा गया। हालांकि मंगलवार को इसकी तीव्रता कम हो गई थी। इसके असर से राजस्थान में दबाव क्षेत्र बना है जिसके बाद कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार ताउते के कारण 19 व 20 मई को उत्तर भारत में व्यापक रूप से वर्षा की संभावना है।