{"_id":"58a967ac4f1c1bab19d86428","slug":"samajwadi-party-leaders-says-party-will-have-majority-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: वोटिंग के बाद समाजवादी कुनबे के डायलॉग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तस्वीरें: वोटिंग के बाद समाजवादी कुनबे के डायलॉग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Feb 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर दिग्गजों के बीच मुकाबला है। इन सीटों को सपा का गढ़ माना जाता है। अपने गढ़ में समाजवादी कुनबे ने भी वोट डाला। सभी ने सपा की जीत का दावा किया। जानिए किस समाजवादी ने वोट के बाद क्या कहा।
साधना गुप्ता यादव
साधना गुप्ता यादव
पति मुलायम सिंह यादव के साथ वोट डालने पहुंची साधना गुप्ता यादव ने कहा कि सपा की जीत होगी। वहीं, जब उनसे अखिलेश और प्रतीक यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अखिलेश और प्रतीक मेरी दो आंखें हैं, कोई अखिलेश को सौतेला कहता है तो मुझे बुरा लगता है, हम में सौतेलापन नहीं है।

मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह
मुलायम सिंह यादव पत्नी साधना और बहु अपर्णा यादव के साथ वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अकेले समाजवादी पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवपाल की भी भारी बहुमत से जीत होगी। मुलायम ने कहा कि अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और शिवपाल यादव कैबिनेट मंत्री।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
वोट के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की जीत का दावा किया। अखिलेश ने कहा कि यूपी में कांग्रेस के साथ मिलकर सपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। पहले दो चरणों की तरह तीसरे चरण में भी सपा आगे है।

डिंपल यादव
डिंपल यादव
डिंपल यादव अकेले वोट डालने पहुंची थी। वोट डालने के बाद डिंपल यादव ने कहा कि सपा के बारे में हर ओर से पॉजिटिव रिपोर्ट्स उन्हें मिल रही हैं। उन्हें विश्वास है कि सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।