रोहित शेखर तिवारी की हत्या मामले में गिरफ्तार की गई उनकी पत्नी एवं वकील अपूर्वा अजीब व्यवहार कर रही हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कभी वह अपनी हरकत पर पछतावा जताती हैं और कभी घटना के बारे में एकदम उदासीन प्रतीत होती हैं।
2 of 12
रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि चार दिन तक चली गहन पूछताछ के दौरान वह एक बार भी नहीं टूटी लेकिन ऐसा लगता है कि वह 15-16 अप्रैल की रात को तिवारी का गला घोंटने को लेकर अब पछतावे में हैं। अपूर्वा ने यह भी दावा किया कि तिवारी की मां उज्ज्वला अक्सर उनके बीच दखल देती थी और इससे दंपति के रिश्ते पर असर पड़ा।
3 of 12
रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
तिवारी की जिस रात हत्या हुई, उस दिन वह और अपूर्वा डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर के कमरे में थे। उस दौरान तिवारी की उसकी भाभी से निकटता को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। अधिकारी ने कहा, ‘उसने अपने पति से कहा कि उसे उसकी भाभी के साथ उसकी नजदीकी और उनका साथ शराब पीना पसंद नहीं है।
4 of 12
रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
तिवारी ने यह कहते हुए उसे चिढ़ाया कि जब वह उत्तराखंड से लौट रहा था तो उसने और उसकी भाभी ने एक ही गिलास में शराब पी। इससे अपूर्वा को गुस्सा आ गया। उसने उसकी गर्दन पकड़ ली और जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसने तकिये से उसका गला दबा दिया।
5 of 12
रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा (फाइल फोटो)
- फोटो : facebook
इस बीच, पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि अपराध शाखा को इंदौर जिला बार एसोसिएशन का 22 अप्रैल को लिखा एक पत्र मिला है। इसमें पुलिस विभाग से अनुरोध किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और अपूर्वा को फंसाया ना जाए।