पीएम मोदी ने 'अभिजीत मुहूर्त' में भरा पर्चा, जानिए नामांकन की खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के नामांकन में सबसे खास बात रही पर्चा भरने की टाइमिंग। मोदी ने करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हस्ताक्षर कर अपना नामांकन दाखिल किया। यह समय अभिजीत मुहूर्त का था। बताया जाता है कि उन्हें इस मुहर्त में पर्चा भरने की सलाह ज्योतिषियों ने दी थी।
नामांकन भरने से पहले कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचते ही नरेंद्र मोदी ने एनडीए के सहयोगी अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कचहरी में दाखिल होने के बाद उन्हें पर्चा थमाने वालीं बुजुर्ग महिला अन्नपूर्णा शुक्ला के भी पैर छूए।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह जिस समय मोदी के नामांकन पत्रों की जांच कर रहे थे, उस समय मोदी कर्मचारियों से कमरे की ओर इशारा करते हुए हालचाल लेते हुए नजर आए। मोदी नामांकन पत्रों की जांच के दौरान लगभग 45 मिनट तक धैर्य के साथ कुर्सी पर बैठे रहे।
मोदी ने इस बार नामांकन के लिए 4 अलग-अलग क्षेत्र से प्रस्तावक बनाए थे। इनमें डोमराज परिवार के जगदीश चौधरी, वनिता पॉलिटेक्निक की पूर्व प्रधानाचार्य अन्नापूर्णा शुक्ला, कृषि वैज्ञानिक राम शंकर पटेल और एक चौकीदार का नाम भी शामिल है। पिछली बार के किसी भी प्रस्तावक को शामिल नहीं किया गया।