प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे और प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान करीब पांच फीट का ही फासला था। परंतु राजनीतिक विचारधारा की दूरी और संवाद की कमी कैमरे के सामने आखिरकार झलक ही गई। दरअसल, पीएम मोदी नेताजी की जयंती पर कोलकाता नेशनल लाइब्रेरी (राष्ट्रीय पुस्तकालय) पहुंचे हुए थे। यहां उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।
मोदी-ममता के बीच था महज पांच फीट का फासला : बात तो दूर, नजरें भी नहीं मिलाईं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन