फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Birthday: कभी बच्चों से मिले, कभी चीतों को छोड़ा, 10 साल में प्रधानमंत्री ने कब-कैसे मनाया जन्मदिन?

Sun, 17 Sep 2023 05:16 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 17 Sep 2023 05:16 AM IST
सार

PM Modi Birthday Celebration: साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर बार कुछ ना कुछ खास होता है। इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन के दिन कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
PM Modi: How Narendra Modi Celebrates His Birthday After Becoming Prime Minister
प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिन 2023 - फोटो : AMAR UJALA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के जश्न को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का एलान किया है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे। भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की खास तैयारी की है। 
loader

 
साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर बार कुछ ना कुछ खास होता है। इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन के दिन कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2014 से लेकर अब तक पीएम मोदी ने अपना जन्मदिन किस तरह से मनाया?
PM Modi: How Narendra Modi Celebrates His Birthday After Becoming Prime Minister
जन्मदिन पर गुजरात में स्वाबलंबन अभियान लॉन्च करते पीएम - फोटो : Narendramodi.in
2014
नरेंद्र मोदी मई 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने। अपने 64वें जन्मदिन पर पीएम अहमदाबाद मे अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पांव छूकर अपना जन्मदिन मनाया। मां हीराबेन ने बेटे नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद के साथ ही उपहार के तौर पर 5001 रुपए दिए। पीएम मोदी ने मां से उपहार के तौर पर मिले पैसों को जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत कोष में दान किया।

इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दौरे पर थे। प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर गृह राज्य गुजरात में चीनी राष्ट्रपति के लिए एक विशेष रात्रिभोज का भी आयोजन किया। वहीं, साबरमती रिवरफ्रंट पर दोनों नेता एक झूले पर भी बैठे नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi: How Narendra Modi Celebrates His Birthday After Becoming Prime Minister
पीएम मोदी जन्मदिन 2015 - फोटो : SOCIAL MEDIA
2015
प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में अपने 65वें जन्मदिन के दिन 1965 के इंडो-पाक युद्ध की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित स्मारक प्रदर्शनी का अवलोकन किया था। साथ ही पीएम मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से भी मुलाकात की थी।
PM Modi: How Narendra Modi Celebrates His Birthday After Becoming Prime Minister
2016 में जन्मदिन पर गुजरात के गांधीनगर में अपनी मां का आशीर्वाद लेते पीएम - फोटो : Narendramodi.in
2016
66वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर गए और मां हिराबेन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह नवसारी गए। नवसारी में उन्होंने विकलांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लिया।
विज्ञापन
PM Modi: How Narendra Modi Celebrates His Birthday After Becoming Prime Minister
2014 में जन्मदिन पर गुजरात में सरदार सरोवर बांध राष्ट्र को समर्पित करते पीएम - फोटो : Narendramodi.in
2017
साल 2017 में पीएम मोदी ने अपने 67वें जन्मदिन के दिन वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद पीएम मोदी भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के घर गए, जिनका देहांत 16 सितंबर 2017 को हुआ था।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed