फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद दरोगा को अंतिम विदाई देने को उमड़ी लोगों की भीड़

Fri, 24 Jun 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा Updated Fri, 24 Jun 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
people gathered to give tribute to the police inspector
sarvesh - फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात बदमाशों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दरोगा सर्वेश यादव (42) का शव गुरुवार को उनके पैतृक गांव आहार मई, निधौलीकलां पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी, मां, भाई, बहन और बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया। इन्हें बिलखता देख वहां मौजूद ग्रामीणों और अफसरों की आंखें भी नम हो गईं।

शहीद दरोगा को अंतिम विदाई देने को उमड़ी लोगों की भीड़

people gathered to give tribute to the police inspector
sarvesh - फोटो : अमर उजाला

डीएम अजय कुमार यादव, एसएसपी अजय शंकर राय समेत कई अफसरों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, हजारों की संख्या ग्रामीण शहीद दरोगा को श्रद्धांजलि देने आहार मई पहुंचे। शहीद एसआई सर्वेश यादव की शहादत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की  लहर दौड़ गई। आलम यह था कि गांव में किसी भी घर में गुरुवार को चूल्हा नहीं जला।

शहीद दरोगा को अंतिम विदाई देने को उमड़ी लोगों की भीड़

people gathered to give tribute to the police inspector
sarvesh - फोटो : अमर उजाला

आहार मई गांव निवासी सर्वेश यादव 1995 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। पिता गया सिंह यादव ने बताया कि सर्वेश कई साल तक गाजियाबाद में तैनात रहे और अपने परिवार को वहीं शिफ्ट कर लिया था। दो माह पूर्व ही पदोन्नति पाकर एसआई बने सर्वेश औरैया से ट्रांसफर होकर बदायूं आए थे। इनका एक भाई वीरपाल पीएसी में और दूसरे राजेश शिक्षक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद दरोगा को अंतिम विदाई देने को उमड़ी लोगों की भीड़

people gathered to give tribute to the police inspector
sarvesh - फोटो : अमर उजाला

दोनों की पहले ही बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। तीन बेटे खोने वाले गया सिंह के परिवार में अब दो बेटे अवधेश और उमेश बचे हैं। पिता ने बताया कि 12-13 जून को सर्वेश उनसे मिलने आया था। संतोष की मौत की खबर से उनकी पत्नी सुनीता, बेटे निशांक (12), कृष्ण (09), बेटी दीक्षा (05) दोनों भाई, पिता गया सिंह यादव और मां माखनश्री को संभालना मुश्किल हो रहा था। पत्नी बार बार गश खाकर बेहोश हो रही थी तो मां सुध बुध खो बैठी थी।

विज्ञापन

शहीद दरोगा को अंतिम विदाई देने को उमड़ी लोगों की भीड़

people gathered to give tribute to the police inspector
sarvesh - फोटो : अमर उजाला

सर्वेश यादव के पार्थिव शरीर को डीएम अजय यादव, एसएसपी अजय शंकर राय, सीडीओ राजेंद्र कुमार, एडिशनल एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित किए, पुलिस गारद ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। शव को मुखाग्नि भाई अवधेश ने दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed