फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament: नई संसद में डिजाइनर कपड़ों में दिखेंगे कर्मचारी, मार्शल से लेकर महिला स्टाफ के लिए ये है ड्रेस कोड

Tue, 12 Sep 2023 01:48 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 12 Sep 2023 01:48 PM IST
विज्ञापन
Parliament: staff and marshall's will be seen in designer clothes in new Parliament
Parliament:New Dress Code For Parliament Staff - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

गणेश चतुर्थी से नई संसद की कार्यवाही शुरू होने जा रही है। इसे लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नई संसद की शुरुआत के साथ ही भवन के कर्मचारी और मार्शल के ड्रेस कोड में बदलाव किया जाएगा। कर्मचारियों की नई ड्रेस भारतीयता से प्रेरित होगी। दोनों सदनों में मौजूद रहने वाले मार्शल सफारी सूट की बजाए अब क्रीम रंग का कुर्ता और पजामा पहनेंगे। मार्शल मणिपुरी पगड़ी पहने हुए दिखाई दे सकते हैं। जबकि महिला कर्मचारी भी नई साड़ियों में नजर आ सकती हैं। दरअसल, मार्शल और अन्य कर्मचारी भी करीब डेढ़ दशक से अपनी यूनिफॉर्म में बदलाव करने की मांग भी कर रहे थे।

loader
Parliament: staff and marshall's will be seen in designer clothes in new Parliament
New parliament building - फोटो : Agency

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसद भवन के कर्मचारियों के नई पोशाक को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) ने डिजाइन किया है। इसके तहत सचिवालय के कर्मचारियों के बंद गला सूट को बदल कर मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की जैकेट कर दी जाएगी। इनकी शर्ट भी गहरे गुलाबी रंग के होगी, जिस पर कमल का फूल बना होगा और वे खाकी रंग की पैंट पहने हुए नजर आएंगे। नए ड्रेस कोड में संसद भवन सचिवालय में रिपोर्टिंग, टेबल ऑफिस, नोटिस ऑफिस, विधायी शाखा और सुरक्षा विभाग के अधिकारी मार्शल शामिल है। अब तक सुरक्षा में लगे कर्मचारी नीले या काले रंग के सफारी सूट पहनते हैं। इसके बजाए उन्हें सैनिकों की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parliament: staff and marshall's will be seen in designer clothes in new Parliament
New Dress Code For Parliament Staff - फोटो : Amar Ujala
नए विवाद का हो सकता है जन्म

नए ड्रेस कोड के साथ ही नया विवाद भी शुरू हो सकता है। केंद्र में भाजपा सरकार है। पार्टी का चिन्ह कमल का निशान है। ऐसे में कर्मचारियों की ड्रेस पर कमल का फूल की डिजाइन नए विवाद खड़ा कर सकती है। अमर उजाला से चर्चा में राज्यसभा सचिवालय से जुड़े एक अफसर ने कहा कि नए ड्रेस कोड को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन यह कब तक आएगी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कपड़ा कैसा होगा और ये कहां से मिलेगा इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। मार्शल और अन्य कर्मचारी भी करीब डेढ़ दशक से मांग कर रहे थे कि उनकी ड्रेस में बदलाव किया जाए।

Parliament: staff and marshall's will be seen in designer clothes in new Parliament
New Dress Code For Parliament Staff - फोटो : Amar Ujala
राज्यसभा में मार्शल की ड्रेस पर पहले भी हो चुका है विवाद

नवंबर 2019 के शीतकालीन सत्र के दौरान भी राज्यसभा के मार्शल की ड्रेस बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। राज्यसभा में सदन के भीतर तैनात मार्शल की ड्रेस बदलकर सेना की वर्दी जैसी कर दी गई थी। सेना से रिटायर्ड अफसर और विपक्षी दलों ने इसे बदलने की मांग की थी। बढ़ते विवाद के बाद सचिवालय ने मार्शल की ड्रेस को बदल दिया था। बदली हुई मार्शलों की ड्रेस सेना की वर्दी जैसी लग रही थी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed