रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर स्वदेश लौटीं पीवी सिंधु का हैदराबाद में जोरदार स्वागत किया गया।
हैदराबाद एयरपोर्ट पर सिंधु और उनके कोच के स्वागत के लिए सिंधु के माता-पिता के अलावा तेलंगााा सरकार के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। सिंधु और उनके कोच BEST की डबल डेकर बस में सवार होकर गछी बोवली स्टेडियम पहुंचे।
21 साल की उम्र में मेडल जीतने वाली सिंधु और उनके कोच पुलेला गोपीचंद के लिए एक विजय रैली का आयोजन किया गया है।
सिंधु की 'विजय यात्रा' में बड़ी संख्या में समर्थक और खिलाड़ी शामिल हैं। स्टेडियम में सिंधु और उनके कोच का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
सिंधु के स्वागत में कई तरह के सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सिंधु से प्रशंसक उनके साथ ढोल-नगाड़े लेकर पीछे-पीछे चल रहे हैं।