{"_id":"5b18e7ed4f1c1bf96e8b6d84","slug":"nita-ambani-invited-siddhivinayak-for-his-akash-ambani-shokla-mehta-s-engagement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धिविनायक श्रीगणेश को दिया नीता अंबानी ने बेटे की सगाई का पहला कार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिद्धिविनायक श्रीगणेश को दिया नीता अंबानी ने बेटे की सगाई का पहला कार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
सिद्धिविनायक श्रीगणेश मंदिर में नीता और अनंत अंबानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सबसे अमीर परिवार मुकेश अंबानी के घर में जल्दी ही शहनाइयां बजने वाली हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी की तैयारियां जोर-शोर चल रही है।
neeta ambani
बुधवार को नीता अंबानी अपने दुलारे अनंत के साथ शादी का कार्ड लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। मंदिर में नीता अंबानी ने पूजा अर्चना की और अपने बड़े बेटे आकाश की हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ मंगली का पहला निमंत्रण पत्र दिया। नीता करीब 45 मिनट तक मंदिर में रहीं। परिवार के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी।
Akash Ambani
इससे पहले अंबानी परिवार दो महीने पहले सिद्धिविनायक मंदिर में तब दिखा था जब आकाश और श्लोका की मंगनी हुई थी। आकाश और श्लोका 30 जून को दक्षिण मुंबई में स्थित अंबानी आवास एंटिला में एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। बता दें कि आकाश और श्लोका का डिजिटल कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक मिनट के इस डिजिटल कार्ड को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akash Ambani
कार्ड बॉलीवुड के गाने से शुरू हो रहा है। यह गाना काईपो चे फिल्म के गाने हे शुभारंभ ओ शुभारंभ मंगला बेला आई का गाना चल रहा है। यह कार्ड मुकेश, नीता अंबानी के नाम से जा रहा है इसमें आकाश के भाई बहन इशा अंबानी और अनंत अंबानी की तरफ से लोगों को निमंत्रित किया गया है। कार्ड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की तस्वीर, सगाई की तारीख और समय के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन
Akash Ambani
कार्ड में SA (श्लोका-आकाश) का लोगो भी नजर आ रहा है। बता दें, इससे पहले 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी। जहां सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। इस शेरेमनी के दौरान आकाश और श्लोका का फोटोशूट भी हुआ था। सगाई 30 जून को है लेकिन शादी की तारीख अब तक सामने नहीं आई है।