फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निपाह वायरस: खुद को ऐसे बचाएं इस खतरनाक बीमारी से, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 25 May 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 May 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
 Nipah Virus: Union Health Ministry issues advisory, know how to protect yourself

केरल के बाद कर्नाटक और फिर हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में निपाह वायरस के बढ़ते खतरे को देख केंद्र सरकार एहतियाती कदम उठा रही है। आम जनता और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है, तो चलिए आपको बताते हैं कि इस खतरनाक वायरस से बचाव के क्या उपाय सुझाव गए हैं। 

Trending Videos
 Nipah Virus: Union Health Ministry issues advisory, know how to protect yourself

एडवाइजरी के मुताबिक जमीन पर पड़े हुए या पहले से खाए हुए फलों का सेवन ना करें। इस्तेमाल में ना लिए जा रहे कुओं के पानी का उपयोग न करें और ना ही उसके आस-पास जाएं। एडवाइजरी में केवल ताजे फल खाने की सलाह दी गई है।

 Nipah Virus: Union Health Ministry issues advisory, know how to protect yourself

एडवाइजरी में कहा गया है कि बीमारी के कारण मारे गए लोगों के शवों का अंतिम संस्कार सरकारी परामर्श के अनुसार करना चाहिए और साथ ही ऐसे भावुक क्षण के दौरान बीमारी को परिवार के अन्य सदस्यों में फैलने से रोकने की कोशिश करनी होगी। इसके तहत विधि विधानों में भी कुछ बदलाव करने होंगे। ताकि परिवार के अन्य लोग इसकी चपेट में ना आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Nipah Virus: Union Health Ministry issues advisory, know how to protect yourself

एडवाइजरी में कहा गया है कि चमगादड़, सुअर, कुत्ते और घोड़ों जैसे जानवरों में फैलने वाला निपाह वायरस उनके जरिये इंसानों में भी फैल सकता है। इसलिए ऐसे भोजन का सेवन बिल्कुल ना करें जो इन जानवरों के संपर्क में आया हो।

विज्ञापन
 Nipah Virus: Union Health Ministry issues advisory, know how to protect yourself

किसी चमगादड़ या उसके मल से दूषित भोजन का इस्तेमाल ना करें। ऐसे फल भी ना खाएं जिन्हें चमगादड़ों ने कुतरा हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed