फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

 GST के खिलाफ देश भर मेें विरोध जारी, तस्वीरों में देंखे

Fri, 30 Jun 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Fri, 30 Jun 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Nationwide Strike Today Over GST Implementation, see photos
protest against gst - फोटो : ani

वस्तु एवं सेवा कर यानि जीएसटी प्रणाली आज रात से लागू हो रही है। जीएसटी के तहत प्रस्तावित दरों व विसंगतियों के विरोध में देशभर लोग व व्यापारी विरोध प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इसको लेकर सोशल मीडिया में लोग कई तरह के फुल फॉर्म बनाकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने जीएसटी का फुल फॉर्म 'ग्रेट स्टूपिड टैक्स' लिखकर मजाक बनाया है। कानपुर में व्यापारियों ने झांसी एक्सप्रेस ट्रेन रोककर जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है। 


 
Nationwide Strike Today Over GST Implementation, see photos
protest against gst - फोटो : ani

मध्य प्रदेश में व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ बाजार बंदी का आह्वान किया,जिसकी वजह से भोपाल के सभी बड़े बाजार आज बंद चल रहे है।


 
Nationwide Strike Today Over GST Implementation, see photos
Naresh Agarwal,SP - फोटो : ani
सपा नेता नरेश अग्रवाल ने जीएसटी को एक काला कानून बताया है, उन्होंने कहा कि जिसका हम विरोध करते हैं। हम आज की घटना में शामिल होंगे या नहीं इस बारे में बैठक कर दोपहर बाद फैसला किया जाएगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nationwide Strike Today Over GST Implementation, see photos
gst - फोटो : ani

हड़ताल का आह्वान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से किया गया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों के कारोबारियों ने बंद का समर्थन किया है और लगभग पूरे देश में शुक्रवार को व्यापार ठप रहेगा। 



 
विज्ञापन
Nationwide Strike Today Over GST Implementation, see photos
protest

जिन कारोबारी संगठनों ने बंद का समर्थन किया है, उनमें कश्मीरी गेट स्थित ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेन्ट एसोसिएशन, मोरी गेट स्थित ट्रैक्टर पार्ट्स एसोसिएशन, करोल बाग स्थित दिल्ली स्कूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन, नया बाजार ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन, खारी बावली टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन, सर्व व्यापार मंडल, कैमिकल मर्चेंट एसोसिएशन, ड्राई फ्रुट्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिशन, ऑल इंडिया हैंड बैग्स एसोसिएशन, गोटा जरी एसोसिएशन, दिल्ली फुटवियर एसोसिएशन, पेपर मर्चेंट एसोसिएशन व कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed