फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Modi 3.0: तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी; शपथ लेने वाले सात नेता ऐसे जो पहले रह चुके मुख्यमंत्री

Sun, 09 Jun 2024 09:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Jun 2024 09:01 PM IST
सार

Modi 3.0: तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी; शपथ लेने वालों में सात नेता ऐसे जो रह चुके मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Narendra Modi becomes PM for the third time; Among those who took oath were seven leaders who were CMs
सात पूर्व मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह देश के दूसरे राजनेता बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके बाद राजनाथ सिंह से लेकर जयशंकर तक कई पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, शपथ लेने वालों में सात नेता ऐसे भी रहे, जो पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं। 

Narendra Modi becomes PM for the third time; Among those who took oath were seven leaders who were CMs
प्रधानमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ लेते नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई

नरेंद्र मोदी: 23 वर्षों में अब तक सात बार शपथ ले चुके हैं। इसमें से मुख्यमंत्री के तौर पर चार बार और प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार शपथ ले चुके हैं। केंद्र की सत्ता संभालने से पहले नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में मुख्यमंत्री रहे। 

Narendra Modi becomes PM for the third time; Among those who took oath were seven leaders who were CMs
राजनाथ सिंह का शपथ ग्रहण - फोटो : दूरदर्शन वीडियो

राजनाथ सिंह: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह अक्तूबर 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। उन्हें 2003 में कृषि मंत्री बनाया गया। इसके बाद वह गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को भी संभाल चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi becomes PM for the third time; Among those who took oath were seven leaders who were CMs
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बने केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ - फोटो : दूरदर्शन वीडियो

शिवराज सिंह चौहान: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया है। उन्होंने छठे नंबर पर शपथ ली है। इससे मध्य प्रदेश की ताकत और ज्यादा बढ़ेगी। विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता हैं। वह मध्य प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। उनका कार्यकाल करीब 16.5 वर्ष का रहा। इससे पहले  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।

विज्ञापन
Narendra Modi becomes PM for the third time; Among those who took oath were seven leaders who were CMs
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : एएनआई

मनोहर लाल खट्टर: भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री रहे। वह दस वर्षों तक इस पद पर रहे। हालांकि, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें पद से हटा दिया गया था और करनाल सीट से मैदान में उतारा गया था।  खट्टर पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में काम करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed