फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन देशों में दुष्कर्म के ख्याल से भी कांप उठेगी रूह, सिर कलम से लेकर पत्थर मारने तक का है कानून

Tue, 03 Dec 2019 03:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 03 Dec 2019 03:22 PM IST
Many countries give punishment to sexual convicts beheading shooting cutting private parts hanging
कई देशों में दुष्कर्म के लिए दी जाती है दर्दनाक सजा

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश है। लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। कोई सिर कलम करने की मांग कर रहा है तो कोई चाहता है कि आरोपियों को फांसी पर लटका दिया जाए। कोई कह रहा है कि आरोपियों का नपुंसक बना दिया जाए।

आपको बता दें कि दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां पर इस जघन्य अपराध के लिए इतनी खतरनाक सजा है कि दुष्कर्म के बारे में सोचकर भी आरोपी की रूह कांप उठेगी। आइये जानते हैं उन देशों के बारे में जहां दुष्कर्म के दोषियों को दी जाती है दिल दहला देने वाली सजा।

Many countries give punishment to sexual convicts beheading shooting cutting private parts hanging
कई देशों में दुष्कर्म के लिए दी जाती है दर्दनाक सजा

सरेआम सिर कलम करने और प्राइवेट पार्ट काटने की सजा

सऊदी अरब में दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ इस्लामी कानून शरिया का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर दुष्कर्म के लिए मौत की सजा का प्रवाधान है। मौत की सजा भी भयंकर तरीके से दी जाती है। दुष्कर्म का दोषी पाए जाने पर अपराधी को फांसी पर टांगने, सरेआम सिर कलम करने के साथ-साथ उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की सजा दी जाती है। 

Many countries give punishment to sexual convicts beheading shooting cutting private parts hanging
कई देशों में दुष्कर्म के लिए दी जाती है दर्दनाक सजा

पत्थर मारकर मौत की सजा

इराक में दुष्कर्म के दोषी को मौत की सजा दी जाती है। लेकिन इस सजा को देने का तरीका अलग है। इस देश में दुष्कर्म के दोषी को सबके सामने तब तक पत्थर मारे जाते हैं जब तक कि उसकी मौत न हो जाए। दोषी को रूह कंपाने वाली सजा इसलिए दी जाती है ताकि दूसरे लोगों अहसास हो सके कि उसने कितना बड़ा गुनाह किया है। 

इस सजा में दोषी को मरने तक पीड़ा और यातना से गुजरना पड़ता है। 

विज्ञापन
Many countries give punishment to sexual convicts beheading shooting cutting private parts hanging
कई देशों में दुष्कर्म के लिए दी जाती है दर्दनाक सजा

भारत के पड़ोसी मुल्क चीन में मौत की सजा

चीन उन देशों में शामिल है जहां दुष्कर्म के विशेष मामलों में मौत की सजा का प्रावधान है। यहां पर दुष्कर्म के मामलों में कई लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। चीन में इस जुर्म की सजा जल्द से जल्द दे दी जाती है। जब किसी आरोपी पर दोष साबित हो जाता है तो उसे जल्दी ही मौत के घाट उतार दिया जाता है। 

Many countries give punishment to sexual convicts beheading shooting cutting private parts hanging
कई देशों में दुष्कर्म के लिए दी जाती है दर्दनाक सजा

दोषी को नपुंसक बनाने की सजा

पोलैंड में दुष्कर्म के आरोपी के लिए एक खतरनाक सजा का प्रावधान है। पहले दोषी को सुअरों से कटवाकर मार दिया जाता था जिसके बाद एक नया कानून लाया गया है। ये कानून भी बहुत खतरनाक है। नए कानून के अनुसार दोषी को नपुंसक बना दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed