फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: भूख से मरा दलित, मौत के बाद घर पहुंचा समाजवादी राशन

Wed, 04 May 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा) Updated Wed, 04 May 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
Man dead from hunger in Banda.
बांदा में भूख से मौत - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)
चार दिन से घर में चल रही फाकाकशी के बाद समाजवादी राहत राशन लेने जा रहे भूमिहीन दलित की रास्ते में पानी पीते ही मौत हो गई। यह खबर फैलते प्रशासन ने आननफानन समाजवादी राहत के राशन पैकेट उसके घर पहुंचा दिए। करीब चार दिन से नत्थू के घर चूल्हा नहीं जला।
Man dead from hunger in Banda.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)
रविवार को नत्थू को पता चला कि आज ऐला गांव में समाजवादी राशन पैकेट बांटे जाएंगे। वह भूखे पेट ही पैकेट लेने के लिए ऐला गांव की ओर चल पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रास्ते में हैंडपंप से पानी पीने लगा। पानी पीते ही वह गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई।
 
Man dead from hunger in Banda.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)
नरैनी तहसील के ऐला गांव के मूंगुस पुरवा में 40 वर्षीय दलित नत्थू प्रसाद पुत्र जग प्रसाद भूमिहीन था। वह रिश्तेदारों की ओर से दिए गए कच्चे खपरैल के मकान में पत्नी और छह बच्चों के साथ रह रहा था। सूखे के हालात में गांव में पति-पत्नी को मजदूरी भी नहीं मिली। 17 वर्षीय पुत्र दिलीप और 14 वर्षीय संदीप के आने पर मंगलवार को नत्थू का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Man dead from hunger in Banda.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)
अंतिम संस्कार के बाद नत्थू की मौत चर्चा में आ गई। मीडिया वाले पहुंचे तो अधिकारियों की भी नींद टूटी। आनन फानन समाजवादी राशन पैकेट मृतक के घर पहुंचा दिया गया। उप जिलाधिकारी नरैनी ने कोटेदार से 35 किलो गेहूं, चावल भी भेजवा दिया। पत्नी मुन्नी ने बताया कि अंत्योदय कार्ड में मिलने वाला राशन आठ सदस्यीय परिवार के लिए नाकाफी था। यह 15 दिन में ही खत्म हो जाता था। इसके बाद बाकी दिन फाकाकशी या पड़ोसियों द्वारा दिए गए खाने से गुजरता था। मृतक के घर पहुंचे नरैनी एसडीएम का कहना था कि मौत भूख से नहीं बल्कि हार्टअटैक से हुई है। डीएम योगेश कुमार ने भी एसडीएम की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि भुखमरी से मौत का कोई भी तथ्य नहीं पाया गया है।
 
विज्ञापन
Man dead from hunger in Banda.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)
प्रदेश सरकार ने बांदा में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम प्रताप का तबादला पीलीभीत कर दिया है। तबादले के औपचारिक आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। साथ ही अधिकारी को तत्काल नए तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed