महाराष्ट्र के पालघर में वसई के नारंगी रोड पर चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट की इमारत का पिछला हिस्सा कल ढह जाने के मामले में मृतकों को आंकड़ा बढ़ गया है। चामुंडा नगर और विजय नगर के बीच स्थित इमारत के साथ हुए हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ के मुताबिक, बचाव कार्य जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 17 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
Palghar Building Collapse: पालघर में इमारत का पिछला ढहने के मामले में 17 की मौत; फडणवीस ने किया मुआवजे का एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:10 AM IST
सार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में बुधवार को एक अनधिकृत चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा बगल के खाली पड़े मकान पर गिरने से मां-बेटी समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे से 11 शव निकाले गए, जबकि आठ अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन