लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को यानी कल होना है। चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग की तैयारियां अंतिम रूप ले रही हैं और तमाम लोकसभा क्षेत्रों में मतदान कर्मियों ने भी कमर कस ली है। रविवार को मतदान कर्मियों ने अपने क्षेत्र के ईवीएम वितरण केंद्रों से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लीं।
आगे तस्वीरों में देखिए चौथे चरण के मतदान की तैयारियां-
2 of 7
बोलपुर में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर संसदीय क्षेत्र के वितरण केंद्र में मतदान कर्मी इकट्ठे हुए। उन्होंने कल होने वाले मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लीं। राज्य में चौथे चरण में बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्बा, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम यानी कुल आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।
3 of 7
झालावाड़-बारां में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी
- फोटो : ANI
ये तस्वीरें राजस्थान के झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र के ईवीएम वितरण केंद्र की हैं, जहां चौथे तरण में 13 सीटों पर मतदान होना है। यहां भी मतदान कर्मियों ने इकट्ठा हो कर कल के चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लीं।
4 of 7
मुंबई में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुंबई में मालाबार हिल्स में वीवीपैट और ईवीएम मशीनों का विचरण किया गया। चौथे चरण में राज्य की मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल समेत कुल 17 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।
5 of 7
पलामू में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेते मतदान कर्मी
- फोटो : ANI
चौथे चरण में झारखंड की चतरा, लोहरदग्गा और पलामू लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। यहां कल के चुनाव के लिए पलामू के मशीन वितरण केंद्र से मतदान कर्मियों ने ईवीएम और वीवीवैट मशीनें लीं।