{"_id":"5d2182a78ebc3e6cc92d59df","slug":"kargil-war-vikram-batra-death-anniversary-today-know-about-param-vir-sher-shah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारगिल के हीरो 'शेरशाह' की 20वीं पुण्यतिथि आज, अद्मय वीरता के लिए मिला था परमवीर चक्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कारगिल के हीरो 'शेरशाह' की 20वीं पुण्यतिथि आज, अद्मय वीरता के लिए मिला था परमवीर चक्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
विक्रम बत्रा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कारगिल युद्ध को हुए 20 साल पूरे हो गए हैं लेकिन भारत के जांबाजों के वीरता की दास्तां आज भी हमारे जेहन में ताजा है। आज के ही दिन एक 'परमवीर' ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिन्हें उनके दोस्त और दुश्मन 'शेरशाह' के नाम से पुकारते थे।
2 of 9
vikram batra
- फोटो : ADGPI- Indian Army
कारगिल के दौरान मेजर विक्रम बत्रा ने अद्वितीय शौर्य और रणकौशल का परिचय देते हुए न केवल समारिक रुप से महत्वपूर्ण कई चोटियों पर कब्जा किया बल्कि पाक सेना के मनोबल को भी कुचलकर रख दिया। बत्रा के नेतृत्व में ही 19 जून 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों से प्वाइंट 5140 छीन लिया था।
3 of 9
परमवीर विक्रम बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
कारगिल युद्ध के दौरान लड़ाई की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाक सेना पहाड़ों के उपर बनी बंकरों में छिपी थी जबकि भारतीय सेना नीचे खुली जगह से हमला कर रही थी। इसी कारण भारत को पाक सेना के मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
परमवीर विक्रम बत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञान में स्नातक विक्रम बत्रा की सेना में ज्वॉइनिंग सीडीएस के जरिए सेना में हुई थी। जुलाई 1996 में उन्हें भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रवेश मिला और 6 दिसम्बर 1997 को 13 जम्मू और कश्मीर रायफल्स में लेफ्टिनेंट के पोस्ट पर उन्हें नियुक्ति मिली। जिसके बाद उन्होंने कमांडो ट्रेनिंग भी ली।
विज्ञापन
5 of 9
कारगिल युद्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
तारीख एक जून 1999- विक्रम बत्रा की कमांडो टुकड़ी को कारगिल युद्ध में भेजा गया। हम्प व राकी नाब को जीतने के बाद इन्हें पदोन्नति कर कैप्टन बना दिया गया। जिसके बाद श्रीनगर-लेह मार्ग के ठीक ऊपर सामरिक रूप से सबसे महत्त्वपूर्ण चोटी संख्या 5140 को पाक सेना से मुक्त करवाने की जिम्मेदारी कैप्टन बत्रा की टुकड़ी को मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।