Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: राजा कर्ण सिंह के पोते और मनप्रीत बादल की बेटी की हुई शाही शादी, पीएम मोदी ने जोड़े को दिया आशीर्वाद

Thu, 05 Nov 2026 10:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Nov 2026 10:05 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के राजपरिवार के वंशज डॉ. कर्ण सिंह के पोते राजकुमार मार्तंड सिंह और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। 

विज्ञापन
jammu kashmir king karan singh grandson wedding with punjab manpreet badal daughter pm modi photos
शादी की तस्वीरें - फोटो : एक्स अकाउंट्स
जम्मू कश्मीर के राजपरिवार के वंशज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह के पोते राजकुमार मार्तंड सिंह और पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए। नई दिल्ली में आयोजित शादी समारोह में कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शादी समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। 

 
Trending Videos
jammu kashmir king karan singh grandson wedding with punjab manpreet badal daughter pm modi photos
डॉ. कर्ण सिंह से मिलते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/ @vikramaditya_JK
इस शादी के साथ पंजाब और जम्मू कश्मीर के प्रमुख राजनीतिक परिवार पारिवारिक बंधन में बंध गए। मनप्रीत बादल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री रहे हैं। 
jammu kashmir king karan singh grandson wedding with punjab manpreet badal daughter pm modi photos
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/@vikramaditya_JK
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दूल्हे के पिता विक्रमादित्य सिंह ने लिखा 'मेरे बेटे राजकुमार मार्तंड सिंह की कुंवरानी रिया बादल के साथ शादी के शुभ अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। नए शादीशुदा जोड़े के लिए आशीर्वाद और परिवार को मिली प्यार भरी बधाई ने मौके को खास बना दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir king karan singh grandson wedding with punjab manpreet badal daughter pm modi photos
नवविवाहित जोड़े के साथ पीएम मोदी - फोटो : एक्स/@MSBADAL
मनप्रीत बादल ने पीएम मोदी की नवविवाहित जोड़े की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। 
विज्ञापन
jammu kashmir king karan singh grandson wedding with punjab manpreet badal daughter pm modi photos
शादीशुदा जोड़े और दोनों परिवारों के साथ पीएम मोदी - फोटो : एक्स/@MSBADAL
मनप्रीत बादल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'समय में कैद एक पल, जिंदगी भर के लिए सम्मान। एक पिता के तौर पर, आप हमेशा अपनी बेटी के लिए सबसे अच्छे आशीर्वाद का सपना देखते हैं, जब वह अपना नया सफर शुरू करती है। कल, वह सपना हमारे परिवार के लिए सबसे बड़ा सम्मान बन गया। हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारी बेटी की शादी में आकर मेरे बच्चों को आशीर्वाद दिया। यह जानते हुए कि उनका शेड्यूल कितना व्यस्त है, यह सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि उन्होंने मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए अपनी नींद और आराम के घंटे कुर्बान किए होंगे। उनकी अविश्वसनीय विनम्रता ने हमें पूरी तरह से अभिभूत कर दिया और हमारी आंखों में आंसू आ गए। एक पिता का सपना सच करने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री साहब।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed