Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Indian Railway, operation of Tejas Express trains will resume from 14th February for the service of the people
{"_id":"601588068ebc3e2c3c681302","slug":"indian-railway-operation-of-tejas-express-trains-will-resume-from-14th-february-for-the-service-of-the-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 फरवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, देखिए अंदर की शानदार तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
14 फरवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, देखिए अंदर की शानदार तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : twitter@indian railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के दौरान बंद तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी की ओर से संचालित होने वाली इस ट्रेन को फिर से चलाने का फैसला लिया गया है। यानि कि देश की पहली निजी ट्रेन नई दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 14 फरवरी से फिर चलेंगी। रेलवे मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कई शानदार तस्वीरें भी ट्वीट की हैं। आइए देखतें हैं ट्रेन के अंदर की कुछ शानदार तस्वीरें...
2 of 6
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : twitter@ ministry of railway
तेजस ट्रेन देश की पहली निजी ट्रेन है। कोरोना महामारी के दौरान यात्रियों की संख्या में कमी के कारण इसके संचालन को बंद कर दिया गया था। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच चलाई गई थी। तेजस ट्रेन हफ्ते में चार दिन ही चलती है। यात्रियों की डिमांड को देखते हुए शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को इसका संचालन किया जाता है।
3 of 6
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : A
वहीं किराए की बात करें तो लखनऊ और नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस ट्रेन के एसी चेयर कार का किराया 998 रुपये होता है जबकि एग्जेक्यूटिव चेयर कार किराया 2006 रुपये है। वहीं नई दिल्ली से लखनऊ आने पर एसी चेयर कार का किराया 1155 रुपये और एग्जेक्यूटिव चेयर कार किराया 2142 रुपये हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं।
- फोटो : BBC
मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस के एसी चेयर कार का किराया 1124 रुपये है जबकि एग्जेक्यूटिव चेयर कार किराया 2053 रुपये है। वहीं अहमदाबाद से लखनऊ आने पर एसी चेयर कार का किराया 1140 रुपये और एग्जेक्यूटिव चेयर कार किराया 2064 रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्त ने बताया कि एक महीने पहले ही एडवांस टिकट बुक होंगी। इस समय बुकिंग शुरू हो चुकी है। फ्लेक्सी किराये में कुल भाड़े का 30 प्रतिशत ही बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा यात्रा शुरू करते समय कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। यात्री को सेफ्टी किट भी मुहैया कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।