ईरान में भारत को बड़ी सफलता मिली है। चाबहार बंदरगाह पर सोमवार को ईरान और भारत में समझौता हो गया।
ईरान में मिली भारत को बड़ी सफलता, बनेगा चीन और पाक पर दबाव
इस समझौते के बाद ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से साझा बयान जारी किया गया।
ईरान में मिली भारत को बड़ी सफलता, बनेगा चीन और पाक पर दबाव
यह समझौता 13 साल से अटका हुआ था। इस समझौते पर ईरान के राष्ट्रपति हसन रुमानी ने कहा कि इसकी मदद से पर्यटन बढ़ाने पर जोर रहेगा।
ईरान में मिली भारत को बड़ी सफलता, बनेगा चीन और पाक पर दबाव
उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद अब आर्थिक संबंधों में पहले से ज्यादा बढ़त हासिल होगी। रुहानी के मुताबिक उनके और पीएम मोदी के बीच पर्यटन और दोनों देशों में पर्सियन और हिन्दी के लिए दो कोर्स चलाने की बात हुई है।
ईरान में मिली भारत को बड़ी सफलता, बनेगा चीन और पाक पर दबाव
इस समझौते के बाद भारत को पाकिस्तान गए बिना अफगानिस्तान जाने का रास्ता मिलेगा। बता दें कि चाबहार ईरान का बंदरगाह है जहां से भारत का दबाव चीन और पाकिस्तान पर बना रहेगा।